बजरंग दल के जिला अध्यक्ष प्रमोद लोधी और कांग्रेस नेता उत्तम यादव की मौत फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
सागर

सागर में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, बजरंग दल अध्यक्ष और कांग्रेस नेता की मौत

Sagar Truck Bolero Accident : सागर के शाहगढ़ में ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में छतरपुर के राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष प्रमोद लोधी और कांग्रेस नेता उत्तम यादव की मौत हो गई है।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत।

  • हादसे में छतरपुर के राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह लोधी की मौत।

  • कांग्रेस नेता उत्तम यादव ने भी दुर्घटना में तोड़ा दम।

National Bajrang Dal District President Killed in Sagar Accident : सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में टीकमगढ़ रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमरिया के आगे बीला नदी के पुल के पास ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में छतरपुर के राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष और कांग्रेस से जुड़े एक नेता शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई। टीकमगढ़ रोड पर सिमरिया के आगे बीला नदी के पुल के पास ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष की भी मौत

सागर हादसे में छतरपुर जिले के भगवा क्षेत्र के हरिनगर निवासी 26 वर्षीय प्रमोद सिंह लोधी की मौत हो गई। उन्हें राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला अध्यक्ष बताया गया है। वहीं, बदेलन खेड़ा निवासी 35 वर्षीय उत्तम यादव ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। उत्तम यादव कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे।

बोलेरो चालक की हालत गंभीर

सागर में हुए इस हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए।

हादसे की वजह का पता लगा रही पुलिस

दो युवकों की मौत की खबर से छतरपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। दोनों सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। उनके निधन से परिचितों और क्षेत्र के लोगों में दुख है। फिलहाल ट्रक और बोलेरो की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शाहगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं