सागर में युवक के पैंट के अंदर से निकला सांप (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: पैंट पहना तो अंदर से निकला सांप! मकरोनिया में युवक के उड़े होश, बिस्तर के नीचे जा छिपा नाग

Makronia Snake Incident: सागर में पैंट पहनते ही युवक की थमीं सांसें, काम पर जाने की तैयारी के दौरान कपड़ों के अंदर से निकला सांप, घर में मची अफरा-तफरी।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Snake Found Inside Pants In Sagar: मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार सुबह एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने कुछ देर के लिए पूरे परिवार की सांसें रोक दीं। मकरोनिया के रजाखेड़ी इलाके में काम पर जाने की तैयारी कर रहे एक युवक ने जैसे ही अपनी पैंट पहनी, कुछ ही पल बाद उसके अंदर छिपा सांप बाहर निकल आया। अचानक सांप को सामने देखकर युवक के होश उड़ गए। उसने तुरंत खुद को सांप से दूर किया और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने युवक को नहीं काटा।

घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। युवक घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। उसने अपनी पैंट उठाकर पहनी और कुछ देर बाद उसे पैंट के अंदर किसी हलचल का एहसास हुआ। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, पैंट से सांप निकलकर बाहर आ गया। सांप को देखते ही युवक घबरा गया और घर में भी अफरा-तफरी मच गई।

पैंट से निकलकर बिस्तर के नीचे जा छिपा सांप

सांप बाहर निकलने के बाद घर में इधर-उधर घूमता हुआ बिस्तर के नीचे जाकर छिप गया। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश करने के बजाय सर्प विशेषज्ञ को बुलाना बेहतर समझा। इसके बाद उन्होंने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अकील बाबा मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। बिस्तर के नीचे छिपे सांप को निकालने के लिए उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

जहरीला नहीं था सांप

सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा के मुताबिक, रेस्क्यू किया गया सांप जहरीला नहीं था। हालांकि उन्होंने कहा कि घर में अचानक सांप निकलने की घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार सांप को देखकर लोग घबरा जाते हैं और उसे मारने या पकड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके और बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

कपड़े और जूते पहनने से पहले जरूर करें जांच

रजाखेड़ी की यह घटना लोगों के लिए एक जरूरी सबक भी छोड़ गई है। खासकर बारिश के मौसम में सांप और अन्य जीव-जंतु गर्म और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, गोदामों और कपड़ों के बीच छिप सकते हैं। ऐसे में लंबे समय से रखे कपड़े, जूते, बिस्तर या अन्य सामान इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। अकील बाबा ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल या जिला अस्पताल/बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाना चाहिए, जहां चिकित्सकीय उपचार मिल सके।

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग