सागर शराबकांड में सरकार की कार्रवाई फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
सागर

सागर शराबकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित, 10 से ज्यादा मौतों के बाद कार्रवाई

Sagar Excise Officers Suspended : सागर के बंडा में नकली शराब से 10 से ज्यादा मौतों के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। तीन आबकारी अधिकारियों के साथ गूगरा चौकी प्रभारी और बंडा थाना प्रभारी निलंबित किए गए।

प्रीतेश जैन

Sagar Liquor Case Update : सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में नकली शराब पीने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

राज्य शासन ने सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बंडा प्रोशनी उरेती को निलंबित किया है। इन अधिकारियों पर कार्रवाई बंडा क्षेत्र में नकली शराब से हुई मौतों के मामले के बाद की गई है।

आबकारी उपायुक्त नीरजा श्रीवास्तव ग्वालियर अटैच

इसके अलावा उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है। घटना के बाद विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है।

गूगरा चौकी प्रभारी भी निलंबित

मामले में पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। गूगरा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। नकली शराब से मौतों के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका और निगरानी व्यवस्था को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

बंडा थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज

बंडा थाना प्रभारी को भी निलंबित किया गया है। इस तरह मामले में अब तक तीन आबकारी अधिकारियों और दो पुलिस अधिकारियों समेत कुल पांच अधिकारियों के निलंबन की जानकारी सामने आई है।

तीन गांवों में मौतों से मचा हड़कंप

बंडा तहसील के गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में नकली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों का मामला सामने आया था। मौतों का आंकड़ा 10 से ज्यादा पहुंचने के बाद प्रशासन और शासन स्तर पर कार्रवाई तेज हुई है।

पुलिस-आबकारी विभाग पर कसा शिकंजा

सागर नकली शराब मामले में शासन की कार्रवाई के बाद पुलिस और आबकारी विभाग के स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पांच अधिकारियों के निलंबन और आबकारी उपायुक्त को ग्वालियर अटैच किए जाने के बाद अब मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर नजर है।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक