सागर शराबकांड के बड़ा फेरबदल (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

शुरू हुआ एक्शन...सागर शराबकांड के बाद बड़ा फेरबदल; संभाग को मिले नए कमिश्नर दिलीप कुमार और IG इरशाद वली

Sagar Liquor Case: सागर जहरीली शराब कांड के बाद मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर और इरशाद वली को नया आईजी नियुक्त किया गया।

सजल रघुवंशी

Sagar Liquor Case Administrative Reshuffle: सागर में जहरीली शराब कांड के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया है, जबकि इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। शराब त्रासदी के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिला अस्पताल पहुंचे और जहरीली शराब पीने से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों और उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई

सागर में जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 33 आरोपियों को मामले में चिन्हित किया गया है, जिनमें से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार 17 आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आई कई अहम जानकारी

पुलिस की पूछताछ में अवैध शराब के पूरे नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच में अवैध शराब तैयार करने, उसकी पैकिंग करने और ग्रामीण इलाकों तक सप्लाई पहुंचाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अवैध शराब के स्रोतों की भी पड़ताल कर रही है।

जहरीली शराब पीने से हुई 15 मौतें

बता दें कि सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, जिला प्रशासन ने इनमें से 15 मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है। वहीं, जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित कई मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

आरोपियों पर पहले से भी केस

पुलिस के मुताबिक, अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े आरोपी रवि लखेरा के खिलाफ पहले से 25 मामले दर्ज हैं। वहीं, चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत पर पांच और मनीष लोधी के खिलाफ 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मनीष लोधी के छह मामले शराब तस्करी से संबंधित बताए गए हैं।

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह