कार ने मारी टक्कर (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

सागर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आरोपी बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Sagar Crime News : सागर में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए। आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

प्रीतेश जैन

Sagar Hit and Run Case: सागर शहर में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया। जिला अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो युवक से घायल हो गए, जबकि एक युवती को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक कथित रूप से शराब के नशे में कार चला रहा था। सबसे पहले उसने एक ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो चालक और आरोपी के बीच विवाद हो गया। जब आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने कार को पीछे मोड़कर तेज गति से लोगों की ओर दौड़ा दी। इससे वहां मौजूद कई लोग चपेट में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

घायलों का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए लोगों को धमका रहा था। उनका कहना है कि आरोपी कह रहा था, "एसपी मेरा दोस्त है, जिसे वीडियो बनाना है बना ले, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" इस कथित बयान के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

फिलहाल सागर पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ा कोई वीडियो या अन्य जानकारी हो तो वह जांच में सहयोग करे।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला