सागर में पलटाया ऑटो 1 बुजुर्ग की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)  
सागर

सागर में शराबी ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, बुजुर्ग की मौत; 7 लोग घायल

Auto Overturn In Khurai: मध्य प्रदेश के सागर में खुरई के पास पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, इमलिया निवासी बुजुर्ग महिला की मौत, 7 घायल, शराबी ड्राइवर यात्रियों के मोबाइल लूटकर फरार।

सजल रघुवंशी

Sagar Khurai Auto Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रजवांस रोड स्थित मुढ़िया फार्म के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया।

हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं, एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। आरोप है कि ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था और हादसे के बाद वह यात्रियों के मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।

खुरई से सवारी लेकर बंगेला की ओर जा रहा था ऑटो

जानकारी के अनुसार, ऑटो खुरई से सवारियां लेकर बंगेला की ओर जा रहा था। ऑटो कुछ ही दूरी तय कर पाया था कि मुढ़िया फार्म के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

एक महिला की मौत, सात लोग घायल

हादसे में ऑटो में सवार लक्ष्मी विश्वकर्मा निवासी इमलिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विमला बाई यादव, रामदास अहिरवार, हीरालाल अहिरवार, रामदुलारी आदिवासी, गुलाबरानी अहिरवार, देवी आदिवासी और क्रांति यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल डायल-112 की सहायता से खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

शराब के नशे में धुत था ऑटो चालक

घायलों ने आरोप लगाया है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद चालक घायलों की मदद करने के बजाय उनके मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सागर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल एक परिवार ने अपने सदस्य को खो दिया है और कई लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z