डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: कानून-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे DIG शशीन्द्र सिंह चौहान, खुरई के थानों का किया औचक निरीक्षण

DIG Inspection Sagar: सागर डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान का खुरई दौरा, 'जन विश्वास अभियान' के तहत कानून-व्यवस्था और थानों का किया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से संवाद कर समझीं समस्याएं।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

DIG Shashindra Singh Chauhan Inspection: सागर रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शशीन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को खुरई शहर का दौरा कर यहां की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना था।

दौरे के दौरान डीआईजी ने न केवल शहरी थानों का निरीक्षण किया, बल्कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास भी किया।

जनप्रतिनिधियों ने रखीं सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी मांगें

संवाद कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने सिविल अस्पताल में संचालित पुलिस चौकी और उपज मंडी स्थित पुलिस चौकी पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे यातायात संकेतकों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि इन व्यवस्थाओं के बेहतर होने से नागरिकों को सुरक्षा और यातायात संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

पत्रकारों ने उठाया पुलिस बल और ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा

स्थानीय पत्रकारों ने भी शहर की पुलिस व्यवस्था को लेकर अपनी राय और सुझाव डीआईजी के समक्ष रखे। उन्होंने दोनों शहरी थानों में पुलिस बल बढ़ाने की जरूरत बताई और शहर की लगातार बढ़ती यातायात समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की। डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

थानों का निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

संवाद के बाद डीआईजी ने खुरई के शहरी थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, कंप्यूटर कक्ष, महिला डेस्क, हवालात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों और समस्याओं की जानकारी भी ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डीआईजी ने निर्देश दिए कि पुलिस आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाए तथा जवाबदेह और जनोन्मुखी पुलिसिंग को प्राथमिकता दे। इस अवसर पर एसडीओपी प्रवीण अस्थाना सहित खुरई शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन