सागरम में एक्शन में नारी शक्ति (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर में 'नारी शक्ति' का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त

Nari Shakti In Action Sagar: सागर के मड़वा गांव में पुलिस की नाकामी पर फूटा नारी शक्ति का गुस्सा, हाथों में डंडे लेकर महिलाओं ने शुरू की रात की कूट गश्त, शराब माफिया में हड़कंप।

सजल रघुवंशी

Nari Shakti Anti Illegal Liquor Operation Sagar: सागर जिले के देवरी क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने अवैध शराब कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। यहां मड़वा गांव की महिलाओं ने पुलिस के भरोसे बैठने के बजाय खुद मोर्चा संभाल लिया। हाथों में डंडे लेकर महिलाएं रात के अंधेरे में गांव की गलियों में गश्त करती नजर आईं और साफ संदेश दिया कि अब गांव में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।

देवरी तहसील की ग्राम पंचायत धुलतरा के मड़वा गांव में मंगलवार रात करीब एक दर्जन महिलाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं। महिलाओं के हाथों में डंडे थे और उनका उद्देश्य गांव को अवैध शराब के कारोबार से मुक्त कराना था। महिलाओं ने गांव की गलियों में गश्त करते हुए शराब बेचने वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध शराब बिकती मिली तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

गांव में अवैध शराब बिक्री से टूट रहे परिवार

महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री से परिवार टूट रहे हैं। नशे की वजह से आए दिन झगड़े, मारपीट और घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं। युवाओं का भविष्य भी नशे की गिरफ्त में जाता दिखाई दे रहा है। इसी चिंता ने महिलाओं को मजबूर किया कि वे खुद आगे आकर गांव में नशामुक्ति की मुहिम शुरू करें।

महिलाओं ने थाने पहुंचकर भी सौंपा ज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी मड़वा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने महाराजपुर थाने पहुंचकर अवैध शराब के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था और कार्रवाई की मांग की थी। महिलाओं का आरोप था कि शिकायतों के बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई।

नशे के खिलाफ महिलाएं खुद ही कर रहीं गश्त

अब महिलाओं ने साफ कर दिया है कि यदि जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो वे खुद गांव की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त करती रहेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं की इस पहल ने पूरे गांव में एक मजबूत संदेश दिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मड़वा गांव की महिलाएं नशामुक्त गांव बनाने के अपने संकल्प पर डटी हुई हैं।

https://youtu.be/QjBCmVD-Ij8?si=YmGdnxJUjwDPpWPc

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल