सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का औचक निरीक्षण (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर कलेक्टर की अचानक आंगनवाड़ी से स्कूल तक दस्तक, गर्भवती महिलाओं का हेल्थ चेकअप परखा; बच्चों से सुना पहाड़ा

Anganwadi Centre Inspection Sagar: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक शाला लालेपुरा का किया औचक निरीक्षण, VHSND सत्र का जायजा लेकर गर्भवती महिलाओं के ANC जांच की समीक्षा की।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Sagar Collector Surprise Inspection: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंगलवार को बमोरी बीका और सेमराबाग स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं और नियमित जांच की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

एएनसी, एनीमिया और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर सख्ती

कलेक्टर ने एएनएम से चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं, उनकी एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन स्तर, ब्लड प्रेशर और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़ी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं में मध्यम एनीमिया की स्थिति सामने आई। इस पर उन्होंने नियमित हीमोग्लोबिन, ब्लड सैंपल और बीपी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य दंपति की एंट्री छूटनी नहीं चाहिए और गर्भवती महिला की पहली एएनसी जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की लगातार मॉनिटरिंग और समय-समय पर जांच कराने पर भी जोर दिया गया।

बच्चों के टीकाकरण और आंगनवाड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बच्चों के टीकाकरण को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का सैंपल भी देखा और आमजन से केंद्र के नियमित संचालन को लेकर फीडबैक लिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग करने को कहा। साथ ही क्षतिग्रस्त आंगनवाड़ी भवन की छत की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

प्राथमिक स्कूल में बच्चों से सुना पहाड़ा

इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला लालेपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनसे पहाड़ा सुना। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ पहाड़ा सुनाया, जिस पर कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य, स्कूल में नियमित उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों को रोज स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में हिस्सा लेने और पौष्टिक भोजन करने की समझाइश दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रोहित वर्मा सहित स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश