कलेक्टर प्रतिभा पाल जनसुनवाई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल पहुंचीं देवरी, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं; सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

Deori Jansunwai: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का देवरी दौरा, झुनकूं पुल का निरीक्षण कर 'सुमन पंचायत अभियान' की समीक्षा की, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं और नपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन।

सजल रघुवंशी

Collector Pratibha Pal Jansunwai: सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए देवरी पहुंचीं। दौरे की शुरुआत उन्होंने नवनिर्मित झुनकूं पुल के निरीक्षण से की। इसके बाद पुराने थाना परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमले के साथ बैठक कर "सुमन पंचायत अभियान" की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान की सफलता तभी संभव है, जब मैदानी अमला पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।

बैठक के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

बैठक के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। कई घंटों तक इंतजार कर पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिनमें सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। अतिक्रमण, सीमांकन और भूमि विवाद जैसी शिकायतों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

देवरी नगर पालिका के पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान देवरी नगर पालिका के पार्षदों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद वे लंबे समय से अनुपस्थित हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर संबंधित विभाग से चर्चा की जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पत्रकारों से चर्चा में कलेक्टर ने बारिश के दौरान छोटे पुलों और रपटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले स्थानों पर समय रहते बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि रोकी जा सके। कलेक्टर के इस दौरे को जिला प्रशासन सक्रियता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://youtu.be/TLzEl61pxR0?si=Ak1DuC1IIfXhzhTd

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी