सागर कलेक्टर ने ली मीटिंग फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर में कलेक्टर की सख्ती, बंडा तहसीलदार का वेतन रोकने के निर्देश; टीबी अधिकारी और दो BMO पर भी एक्शन

Banda Tehsildar Action : सागर में समय सीमा बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लापरवाही पर सख्ती दिखाई। बंडा तहसीलदार का वेतन रोकने, टीबी अधिकारी और दो BMO का वेतन होल्ड करने के निर्देश दिए हैं।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Sagar Collector Action : सागर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज, जन शिकायतों, स्वास्थ्य सेवाओं और भू-अर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने काम में लापरवाही बरतने और मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ पेनल्टी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को जन विश्वास शिविर से पहले सभी लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

MPEB और दो विभागों पर पेनल्टी के निर्देश

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि बिना उचित कारण शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में एमपीईबी, सामाजिक न्याय विभाग और योजना एवं सांख्यिकी विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इन मामलों में अनावश्यक देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने को कहा गया।

बंडा तहसीलदार को नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश

बैठक में भू-अर्जन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बिना उचित कारण मामलों को लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और एडीएम को इन मामलों की समीक्षा करने को कहा। बंडा तहसीलदार द्वारा भू-अर्जन के मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं करने और उन्हें लंबित रखने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी आदेश तक उनका वेतन रोकने को कहा गया।

बंडा नगरीय निकाय के कामों की होगी जांच

बंडा नगरीय निकाय में हुए निर्माण कार्यों, नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं के संचालन और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने से जुड़े मामलों की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। समिति को 15 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। कलेक्टर ने संबंधित मामलों की जांच समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

टीबी अधिकारी और खुरई-बीना BMO का वेतन रोकने के निर्देश

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही को लेकर जिला टीबी अधिकारी डॉ. कुरैशी का आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खुरई और बीना के बीएमओ का वेतन भी ऑन होल्ड रखने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

जननी सुरक्षा योजना में देरी पर अकाउंट मैनेजर को नोटिस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में पदस्थ अकाउंट मैनेजर पर जननी सुरक्षा योजना (JSY) के भुगतान में देरी और लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों से जुड़ी योजनाओं में भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग