शादी की फोटो (सोर्स- नवभारत) 
सागर

सागर में शादी के तीसरे दिन दुल्हन फरार, नकदी और गहने लेकर हुई गायब, 1.20 लाख रुपये में तय हुआ था रिश्ता

Sagar Marriage Fraud : सागर में शादी के तीसरे दिन दुल्हन नकदी और गहने लेकर लापता हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी के लिए 1.20 लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रीतेश जैन

Sagar Bride Fraud Case : सागर जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाह के महज तीसरे दिन नवविवाहिता घर से नकदी और गहने लेकर लापता हो गई। घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच धोखाधड़ी सहित विभिन्न पहलुओं से कर रही है।

मामला जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार का है। पीड़ित नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और वह दोबारा विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई। रामनारायण ने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की रहने वाली रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी कराने का प्रस्ताव दिया।

शादी के नाम पर 1.20 लाख रुपये लिए

शिकायत के अनुसार, उन्हें बताया गया कि रुक्मणी भी विधवा है और उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाह तय हुआ। पीड़ित का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर उनसे 1 लाख 20 हजार रुपये लिए गए। बताया गया कि 19 जून को दोनों पक्ष सागर पहुंचे, जहां पहले कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके अगले दिन रानगिर माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। शादी के दौरान रुक्मणी के साथ एक व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे उसका जीजा बताया गया था।

दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार

पीड़ित के अनुसार, विवाह के तीसरे दिन यानी 21 जून की रात रुक्मणी कथित तौर पर घर की अलमारी से करीब 30 हजार रुपये नकद, चांदी की करधोनी, पायल और मंगलसूत्र लेकर गायब हो गई। सुबह जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह घर में नहीं मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि देर रात गांव में एक कार आई थी और उसमें बैठा व्यक्ति शादी में शामिल उसी युवक जैसा दिखाई दे रहा था, जिसे दुल्हन का रिश्तेदार बताया गया था।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल जैसीनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला केवल घर से सामान लेकर जाने का है या फिर शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी का। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/ut9912zDBN8?si=BJAMQsRoAXFnVNwK

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO