सागर शराबकांड में बुलडोजर एक्शन की तैयारी फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर शराबकांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात

Sagar Bulldozer Action : सागर के बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, भारी पुलिस बल तैनात है।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Sagar Banda Liquor Case Update : सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है और संबंधित स्थानों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बुलडोजर कार्रवाई को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

शराब कांड के बाद लगातार एक्शन

बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। अब प्रशासन की कार्रवाई आरोपियों के ठिकानों और संपत्तियों तक पहुंच गई है।

आरोपियों के ठिकानों की जांच के बाद कार्रवाई

प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहकर प्रस्तावित कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित ठिकानों को लेकर प्रशासन की ओर से जरूरी जानकारी और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

बंडा में प्रशासन की सख्ती

जहरीली शराब कांड के बाद बंडा क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बीच अब आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी से इलाके में हलचल बढ़ गई है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है।

कार्रवाई का इंतजार

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी पूरी की जा रही है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने ठिकानों और किस तरह के निर्माण पर कार्रवाई की गई।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब