सागर की नकली शराब का ललितपुर तक फैला हुआ था तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

UP के ललितपुर में बनती थी नकली शराब, सागर के गांवों में होती थी सप्लाई! पुलिस ने बेनकाब किया अंतरराज्यीय गैंग

Lalitpur Fake Liquor Racket: सागर में जहरीली शराब से मौतों का बड़ा खुलासा, ललितपुर से संचालित हो रहा था नकली शराब का गिरोह। नकली रैपर और क्यूआर कोड लगाकर दर्जनों गांवों में की जा रही थी सप्लाई।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Sagar Illegal Liquor Supply: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुतााबिक प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि सागर के उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में यूपी के शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था।

यह ललितपुर से नकली शराब बना कर कम दामों पर सागर जिले के बंडा प्लॉक में सप्लाई करता था।

ललितपुर पुलिस की कार्रवाई में हुआ था बड़ा खुलासा

पिछले दिनों ललितपुर में नकली और अवैध शराब की सप्लाई में ऐसे ही गिरोह को धरदबोचा था, जिसममें आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह सागर के बंडा क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई करते थे। ललितपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह ललितपुर निवासी रवि लखेरा और उसकी पत्नी शिवानी लखेरा और चंद्रेश लोधी, मोना राजा के साथ मिलकर ललितपुर में नकली शराब तैयार करते है।

नकली शराब पर नकली रैपर और नकली ढक्कनों से लेकर नकली क्यूआर तक का खेल

नकली शराब पर नकली रैपर, नकली ढक्कनों से सील कर उसके ऊपर नकली क्यू आर कोड विभिन्न प्रकार की लगाकर उन्हें गाड़ियों और बाइक से सागर के विभिन गांवों में सप्लाई करते करते है। अब तक की हुई जांच में खुलासा हुआ है कि ललितपुर मे तैयार की गई नकली शराब सागर के ग्राम बांदरी, ग्राम बढ़ोदिया, ग्राम गूगरा खुर्ग, ग्राम नौराज, बैराज सहित अन्य गावों में सप्लाई करते थे।

जांच के लिए भेजे जा रहे बरामद शराब के नमूने

पुलिस के सामने दिए गए बयान के मुताबिक, आरोपी नकली शराब पर नकली रैपर और ढक्कन लगाकर उसे असली शराब की तरह तैयार करते थे। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जाती थी। पुलिस अब बरामद शराब के नमूने जांच के लिए भेज रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर शुरु की छापेमारी

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर से लाई गई नकली शराब को बड़े पैमाने सागर के सीमावर्ती गावों खपाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में छापेमार कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब कहां तैयार की गई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और इसे सागर तक पहुंचाने का नेटवर्क कितना बड़ा है।

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल