गोविंद सिंह राजपूत ने पूरा किया गायक सुनील लोधी का सपना  (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूरा किया गायक सुनील लोधी का सपना, भेंट की चमचमाती पल्सर बाइक

Sunil Lodhi Pulsar Bike: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दीपावली पर गायक सुनील लोधी का सपना पूरा किया, भेंट की चमचमाती पल्सर बाइक। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील ने अपनी सुरीली आवाज से बनाई अलग पहचान।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सागर के गायक सुनील लोधी को दीपावली पर मिली नई पल्सर बाइक।

  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूरा किया सुनील का सपना।

  • फिल्म 'हनुमान' के प्रसिद्ध गीत से मिली सुनील को पहचान।

  • जन्म से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी, गायकी से बनाई अलग पहचान।

Govind Singh Rajput Fulfill Singer Sunil Dream: कहते हैं कि प्रतिभा परिस्थिति की मोहताज नहीं होती और जब हुनर को प्रोत्साहन मिलता है, तो सपनों को भी नई उड़ान मिल जाती है। सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गायक सुनील लोधी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

फिल्म ‘हनुमान’ के प्रसिद्ध गीत से अपनी पहचान बनाने वाले सुनील लोधी का पल्सर बाइक खरीदने का सपना था। दीपावली के अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने उनका यह सपना पूरा करते हुए उन्हें पल्सर बाइक उपहार में भेंट की।

सुनील लोधी ने मंत्री गोविंद सिंह को बताया था पल्सर लेने का सपना

दरअसल, कुछ समय पहले सुनील लोधी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात के दौरान अपनी इच्छा जाहिर की थी कि उनका सपना खुद की पल्सर बाइक खरीदने का है। इस पर मंत्री राजपूत ने उन्हें बाइक देने का वादा किया था। अपने इसी वादे को निभाते हुए दीपावली पर मंत्री ने सुनील लोधी को अपने निवास मातेश्वरी बुलाया और उन्हें नई पल्सर बाइक की चाबी सौंपकर खुशियों का उपहार दिया।

जन्म से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी

खास बात यह है कि सुनील लोधी जन्म से दृष्टिबाधित हैं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज और गायकी ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। फिल्म ‘हनुमान’ के प्रसिद्ध गीत को अपनी आवाज देने के बाद उनकी प्रतिभा को व्यापक पहचान मिली। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत भी लगातार उन्हें मंच और प्रोत्साहन देने का काम कर रहे हैं।

चितिक्सकों द्वारा की जा चुकी है सुनील की आंखों की जांच

सुनील की आंखों के उपचार के लिए भी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से प्रयास कर रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा उनकी आंखों की जांच की जा चुकी है और उपचार को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई गई है। आकाश सिंह राजपूत ने भी बाइक मिलने पर सुनील को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपावली पर मिला यह उपहार सुनील लोधी के लिए सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि उनके सपनों और प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन भी है। अब उम्मीद है कि सुनील अपनी गायकी के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा