CM Mohan Yadav On Sagar Poisonous Liquor Case: सागर शराबकांड का मुद्दा इस वक्त पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साध रही है, वंही दूसरी तरफ सीएम मोहन यादव जैसे ही सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे उन्होंने सबसे पहले तो मरीजों से मुलाकात की और उनसे हालचाल जाना।
इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह साफ किया कि जो लोग भी इस मामले में संलिप्त हैं उनपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जैसा ही आपको जानकारी है कि पहले कांग्रेस के शासनकाल में इसपर कठोर कानून नहीं थे, शिवराज सिंह चौरान सरकार ने इसपर कटोर कानून बताए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुनाह में आरोपी को कठोर सजा आजन्म कारावास से लेकर फांसी तक का प्रावधान है।
सीएम मोहन यादव ने साफ कहा कि हमने प्रशासन को इस मामले में फ्री हैंड यानी खुली छूट दी है। कि वह इस मामले में ठोस कार्रवाई करे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में ऐसी कठोर कार्रवाई की जाएगी कि यह आरोपियों के लिए सबक का काम करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शराब चाहे वैध हो या अवैध यह समाज और व्यक्ति के लिए खतरा ही है। हमारी सरकार संगठनों के साथ मिलकर ऐसे कई अभियान चलाएगी जिससे लोग शराब जैसे नशे से दूर जा सके और अच्छी जिंदगी गुजार सकें।
आखिर में सीएम मोहन यादव ने यह कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी से भी यही अपील करूंगा कि वह इस मामले में साथ आएं क्योंकि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और इनसे लड़ने के लिए समाजिक प्रतिबद्धता की भी जरूरत पड़ेगी। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 28 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि सीएम मोहन यादव के दौरे के बाद आखिर जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है।