100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोग गंभीर घायल (फोटो सोर्स- नवभारत)
रीवा

रीवा की सोहागी घाटी में 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोग गंभीर घायल, पुलिस ने किया साहसिक रेस्क्यू

Rewa Road Accident: रीवा की सोहागी घाटी में NH-30 पर तूफान वाहन 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सात लोग गंभीर घायल हुए, पुलिस ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Rewa Sohagi Valley Accident : रीवा जिले के त्यौंथर क्षेत्र में सोहागी थाना अंतर्गत NH-30 पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोहागी घाटी में एक तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सभी सात लोग गहरी खाई में वाहन के साथ फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सोहागी पुलिस को दी। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण घायलों तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

जान जोखिम में डालकर खाई में उतरे पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों ने करीब 100 फीट गहरी खाई में उतरकर घायलों तक पहुंचने का फैसला किया। रास्ता बेहद खतरनाक और दुर्गम होने के बावजूद जवानों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी सात घायलों को एक-एक कर बाहर निकालने का काम शुरू किया।

एक-एक कर सभी घायलों को निकाला बाहर

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने बेहद सावधानी से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। गहरी खाई और कठिन रास्ते के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हार नहीं मानी। आखिरकार सभी सात घायलों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस के इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

सिविल अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

खाई से बाहर निकाले जाने के बाद सभी सात घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ घटनास्थल पर व्यवस्था संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें : जबलपुर: पिता बना बेटे की जान का दुश्मन, संपत्ति विवाद में बेटे ने जताई हत्या की आशंका

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल तूफान वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोहागी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना के समय उसमें सवार लोग कहां जा रहे थे। सोहागी घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर NH-30 के इस खतरनाक मार्ग पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, मुंबई अग्निकांड में 2 की मौत

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च