सीएम मोहन यादव और सांसद जनार्दन मिश्रा फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले - जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो, अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से ली चुटकी

Rewa MP Janardan Mishra Statement : रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा था- जितने बच्चे पैदा करने हैं, कर लो। अगले दिन CM मोहन यादव ने मंच से चुटकी लेते हुए कहा कि सांसद AK-47 की तरह बोलते हैं।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा- जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से सांसद जनार्दन मिश्रा की ली चुटकी।

  • सीएम बोले- कभी माहौल बनाना हो तो जनार्दन मिश्रा को खड़ा कर दो, AK-47 की तरह बोलते हैं।

  • सांसद ने नगर निगम के कार्यक्रम में रीवा की पेयजल व्यवस्था का हवाला देकर दिया था बयान।

CM Mohan Yadav AK-47 Remark on Janardan Mishra : रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पानी की व्यवस्था को लेकर कहा कि जितने बच्चे पैदा करने हैं, कर लो, रीवा में पानी की कमी नहीं होगी।

सांसद के इस बयान के अगले ही दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से सांसद के भाषण देने के अंदाज पर चुटकी ली। सीएम ने कहा कि जब भी माहौल बनाना हो तो जनार्दन जी को खड़ा कर दो। वे AK-47 की गोलियों की तरह धड़ाधड़ बोलते हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता भी मुस्कुराने लगे।

सीएम बोले- जनार्दन जी कभी-कभी हिट विकेट भी हो जाते हैं

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को रीवा में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सांसद जनार्दन मिश्रा के बोलने के अंदाज का जिक्र किया। सीएम ने कहा क्या भाषण देते हैं जनार्दन जी। कभी माहौल बनाना हो तो जनार्दन जी को खड़ा कर दो। जनार्दन जी दे ठोक-ठाक, धड़-धड़... AK-47 की गोलियों की तरह। कभी-कभी जनार्दन जी थोड़ा हिट विकेट भी हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें बताना पड़ता है कि जनार्दन जी थोड़ा रोको, रोको, रोको। हालांकि क्रिकेट में यह सब चलता रहता है।

सांसद ने कहा था- गांव से आकर रीवा में बस जाओ

शुक्रवार को रीवा नगर निगम के एक कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने बढ़ती आबादी और पेयजल व्यवस्था को लेकर बयान दिया था। उन्होंने लोगों से कहा था कि गांवों से रीवा शहर आकर बसना है तो आ जाओ। जितने बच्चे पैदा करने हैं, उतने बच्चे पैदा कर लो। नगर निगम ने सभी के लिए पानी की व्यवस्था कर रखी है। पानी की कोई कमी नहीं होने वाली। पानी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, बाकी दाना-पानी तुम जानो।

पहले भी बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं सांसद

जनार्दन मिश्रा पहले भी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मिश्रा ने किसानों के नशे में रहने की बात कह दी थी, जिसको लेकर उनका काफी विरोध भी हुआ था। हालांकि विरोध बढ़ने पर सांसद ने वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली थी, लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को भुनाया था।

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की