रीवा में पत्नी ने पति पर लगाए जिंदा जलाने के आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रीवा में चरित्र संदेह पर पति की खौफनाक करतूत, पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर घर में लगाई आग; जिंदा जलाने का आरोप

Wife Burned Alive In Rewa: रीवा में चरित्र संदेह पर पति-पत्नी के बीच खूनी ड्रामा, कमरे में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश का पत्नी ने लगाया आरोप, पति बोला— 'फोन पर दूसरे से करती थी बात।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Horrific Domestic Violence Case Rewa: रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भवानी नगर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगीं। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद सामने आया है। पत्नी ने अपने पति पर मारपीट कर उसे कमरे में बंधक बनाने और इसके बाद घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

हालांकि, पति ने पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उस पर किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करने का आरोप लगाया है।

शादी के दो साल बाद भी पति करता था मारपीट- पत्नी का आरोप

पीड़िता सुमन के मुताबिक, शादी के करीब दो साल बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। महिला का दावा है कि इस संबंध में वह पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुकी है। गुरुवार सुबह पति घर में आया और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने घर में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन

कमरे में बंद महिला ने जब आग की लपटें और धुआं देखा तो किसी तरह अपने भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया। इस दौरान घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। समय रहते महिला को बाहर निकाल लिए जाने से उसकी जान बच सकी। पति ने आरोपों को बताया गलत, पत्नी पर लगाया दूसरे युवक से बात करने का आरोप।

पनि ने पत्नी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया

वहीं, पति ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उसका कहना है कि पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। जब उसने इसका विरोध किया और कथित तौर पर उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ा, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पति का दावा है कि पत्नी ने भी उसके साथ झगड़ा किया और मारपीट पर उतारू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और गंभीर आरोपों से जुड़ा है। घटनास्थल की स्थिति, दोनों पक्षों के बयान और पूर्व में की गई शिकायतों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

RG कर रेप केस में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे पूर्व TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार

अयोग्य को बना दिया मुख्यमंत्री! शिवसेना मामले में SC में सिब्बल की आक्रामक दलीलें

मराठों के गढ़ से सिखों का क्या कनेक्शन, नांदेड़ क्यों पहुंचे थे सुखबिर सिंह बादल? जानें ऐतिहासिक बैकग्राउंड

VIDEO: सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे में वारदात की पूरी कहानी