पटाखा दुकान में जांच करते अधिकारी फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

रीवा:रिहायशी इलाके में पटाखों का थोक कारोबार, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, कार्रवाई करने पहुंची टीम खाली हाथ लौटी

Rewa Firecracker Shops Safety Rules Violation: रीवा के चोरहटा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच पटाखों के थोक कारोबार पर सुरक्षा सवाल उठे हैं। कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम खाली हाथ लौटी।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • रीवा के चोरहटा क्षेत्र के मैदानी इलाके में पटाखों का थोक कारोबार।

  • दीपू पटाखा और घनश्याम पटाखा की दुकानों पर उठे सवाल।

  • लाइसेंस और फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच की मांग।

  • कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम खाली हाथ लौटी।

Rewa Firecracker Shops In Residential Area : रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के मैदानी इलाके में रिहायशी आबादी के बीच पटाखों की थोक दुकानें और गोदाम संचालित होने का मामला सामने आया है। यहां पटाखों के भंडारण और बिक्री में सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर वैध लाइसेंस और जरूरी सुरक्षा इंतजामों के बिना कारोबार किए जाने की शिकायतें हैं।

मामले में पुलिस और प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई किए बिना लौट आई। इससे प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई के तरीके पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मैदानी इलाके में पटाखों का थोक कारोबार

जानकारी के मुताबिक चोरहटा थाना क्षेत्र के मैदानी इलाके में दीपू पटाखा और घनश्याम पटाखा के नाम से दुकानें संचालित हैं। बताया जा रहा है कि इन दुकानों पर फुटकर बिक्री के साथ बड़े पैमाने पर थोक कारोबार भी किया जाता है। ऐसे में यहां पटाखों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण की मात्रा और उसके लिए अपनाए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की जांच जरूरी है।

लाइसेंस और सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि रिहायशी इलाके में संचालित इन दुकानों और गोदामों में पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम नजर नहीं आते। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या दुकानों के पास वैध लाइसेंस हैं और क्या भंडारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है?

सिटी एसपी ने दी नियमों के पालन की हिदायत

मामले को लेकर सिटी एसपी आलोक वर्मा ने दुकानदारों को पटाखों के भंडारण, बिक्री और सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी। इसके बाद रीवा पुलिस और प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।

कार्रवाई करने पहुंची टीम खाली हाथ लौटी

मौके पर पहुंची टीम के लौटने के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद दुकानों और गोदामों के लाइसेंस, भंडारण की मात्रा और फायर सेफ्टी इंतजामों की स्थिति पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सुरक्षा को लेकर शिकायतें थीं, तो जांच के बाद ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए?

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत