मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई रील (फोटो सोर्स- नवभारत) 
रीवा

रीवा कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में युवती ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

Rewa Collectorate News : रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में फिल्मी गाने पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अधिकारियों के मीटिंग हॉल में वीडियो बनने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

प्रीतेश जैन

Rewa Collectorate Viral Reel : रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में फिल्मी गाने पर बनाई गई एक इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकों के लिए उपयोग होने वाले इस सरकारी सभागार में एक युवती के वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी परिसरों में प्रवेश को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मोहन सभागार में एक युवती ने फिल्मी गाने पर रील बनाई। बाद में यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो 'प्रिया शुक्ला' नाम की आईडी से शेयर किया गया था। वायरल वीडियो में युवती सरकारी मीटिंग हॉल के भीतर अलग-अलग एंगल से वीडियो बनाती दिखाई दे रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मोहन सभागार जिला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जहां समय-समय पर कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित होती हैं। ऐसे स्थान पर बिना अनुमति किसी व्यक्ति का पहुंचना और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि आम नागरिकों को कई बार अधिकारियों से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि इस मामले में सरकारी परिसर के भीतर आसानी से वीडियो बना लिया गया।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

मामले के सामने आने के बाद प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक परिसरों का उपयोग निजी रील या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए नहीं किया जा सकता। यह पता लगाया जा रहा है कि युवती सभागार तक कैसे पहुंची और उसे वहां प्रवेश किसने दिया?

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि जांच में यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र