रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

किसानों के बाद अब नशे पर बोले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, कहा- 95% घरों में कोई न कोई करता है नशा

Janardan Mishra Controversial Statement : रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने दावा किया कि देश के 95 प्रतिशत घरों में कोई न कोई नशा करता है। किसानों पर बयान के बाद उनकी नई टिप्पणी चर्चा में है।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का नशे को लेकर नया बयान।

  • दावा- देश के 95 प्रतिशत घरों में कोई न कोई करता है नशा।

  • कहा- पिता नहीं करता तो बच्चा नशा करता है।

  • किसानों पर विवादित टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में आए सांसद।

Rewa BJP MP Janardan Mishra Statement : किसानों को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने नशे की प्रवृत्ति को लेकर दावा किया है कि देश के 95 प्रतिशत घरों में कोई न कोई सदस्य नशा करता है। सांसद के इस बयान के बाद एक नई बहस छिड़ने की संभावना है।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि देश के 95 प्रतिशत घरों में कम से कम एक व्यक्ति नशा करता है। अपनी बात समझाते हुए उन्होंने कहा कि यदि पिता नशा नहीं करता तो बच्चा नशा करता है और बच्चा नहीं करता तो पिता नशे का आदी होता है। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ जगहों पर बच्चियां भी नशा करती हैं।

किसानों पर टिप्पणी से पहले ही विवादों में थे सांसद

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा ने किसानों को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि किसान तीन महीने मेहनत करते हैं और बाकी नौ महीने ताश खेलते हैं, राजश्री खाते हैं और बोतल व चौंगी में समय बिताते हैं। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

किसानों पर दिए बयान पर मांगी माफी

किसानों को लेकर दिए बयान पर घिरने के बाद जनार्दन मिश्रा ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि गलती से उनके मुंह से ऐसे शब्द निकल गए थे, लेकिन उनका किसानों या किसी अन्य को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था।

कांग्रेस ने किया था तीखा पलटवार

किसानों पर बीजेपी सांसद की टिप्पणी के बाद कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पलटवार किया था। उन्होंने सांसद पर ही गांजा प्रेमी होने का आरोप लगाया था। इस बयानबाजी के बाद अब नशे को लेकर सांसद के 95 प्रतिशत घरों वाले दावे ने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। अब इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार है।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी