उफान पर बेलन नदी (फोटो सोर्स- नवभारत)
रीवा

रीवा में भारी बारिश से बेलन नदी का रौद्र रूप: डीह पुल डूबा, 12 गांवों का संपर्क टूटा, त्योंथर में हाई अलर्ट

Belan River Water Level : रीवा में मूसलाधार बारिश के बाद बेलन नदी उफान पर है। डीह पुल डूबने से 12 गांवों का संपर्क टूट गया, जबकि सोनौरी चौकी और पावर हाउस में भी पानी भर गया।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Rewa Belan River Flood : रीवा जिले के तराई अंचल में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से डीह पुल पूरी तरह पानी में डूब गया। पुल के डूबने के बाद करीब 12 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने त्योंथर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने से डीह पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। देखते ही देखते पूरा पुल जलमग्न हो गया, जिसके कारण इस मार्ग से आवागमन बंद हो गया है। पुल के जरिए मुख्य मार्ग से जुड़े करीब 12 गांवों के ग्रामीणों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने लोगों को पुल पार करने की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी है।

सोनौरी पुलिस चौकी और पावर हाउस भी जलमग्न

बेलन नदी का पानी अब आसपास के इलाकों में भी फैलने लगा है। बाढ़ के पानी ने सोनौरी पुलिस चौकी और रायपुर सोनौरी स्थित पावर हाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जलभराव बढ़ने से इन क्षेत्रों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासनिक टीमें प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

SDERF टीम मौके पर तैनात

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDERF की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। टीम को जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू के लिए तैयार रखा गया है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

अधिकारी लगातार कर रहे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

त्योंथर क्षेत्र में बिगड़ते हालात के बीच तहसीलदार पारस मिश्रा और जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बांसोड लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर जलस्तर और जलभराव की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ग्रामीणों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

नदी-नाले पार करने से बचने की अपील

बेलन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में जाने और नदी-नालों को पार करने का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है। फिलहाल प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है और प्रभावित क्षेत्रों के साथ जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला