इंदौर के झलारिया में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या के बाद दो बच्चों को तालाब में फेंका, बेटी की मौत

Indore Murder News : इंदौर के झलारिया गांव में चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या के बाद दो बच्चों को तालाब में फेंकने का आरोप है। 11 वर्षीय बेटी की मौत हुई, जबकि बेटा बच गया।
Police and SDRF Team Conduct Rescue Operation
पत्नी की हत्या के बाद 2 बच्चों को तालाब में फेंका(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Jhalariya Murder Case : इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चरित्र शंका के चलते सुनील चौहान नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अनीता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दो बच्चों को हिंगोनिया तालाब में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने अपने 11 वर्षीय बेटी माही और 8 वर्षीय बेटे अजय को हिंगोनिया तालाब में फेंक दिया। बच्चों के तालाब में गिरने के बाद दोनों ने खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचा ली।

बेटे ने गांव वालों को दी घटना की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय अजय ने तालाब में डूबने का नाटक किया और मौका मिलते ही किसी तरह पानी से बाहर निकल आया। इसके बाद उसने गांव के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को मामले का पता चला और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

एसडीईआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने हिंगोनिया तालाब में कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी तलाश के बाद 11 वर्षीय बच्ची माही का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने की घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Police and SDRF Team Conduct Rescue Operation
भिंड में भीषण सड़क हादसा: गाय को बचाने के चक्कर में लोडिंग वाहन और ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 22 घायल

चरित्र शंका को हत्या की वजह मान रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या के पीछे चरित्र शंका की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने के आरोपों की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com