रीवा कमिश्नर शीलेंद्र सिंह  (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

MP High Court: रीवा कमिश्नर को बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत! आखिर चीफ जस्टिस ने क्यों लगाई IAS शीलेंद्र सिंह फटकार

MP High Court Remark On IAS: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की रीवा कमिश्नर शीलेंद्र सिंह पर सख्त टिप्पणी। चीफ जस्टिस ने कहा कि बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत। पीआईटी-एनडीपीएस हिरासत आदेश पर दो दिन में मांगा जवाब।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • एमपी हाईकोर्ट ने रीवा कमिश्नर आईएएस शीलेंद्र सिंह की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

  • चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने कहा कि कमिश्नर को बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत।

  • पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत से जुड़ा है पूरा मामला।

IAS Shilendra Singh MP High Court Remarks: रीवा संभाग के कमिश्नर और आईएएस अधिकारी शीलेंद्र सिंह की कार्यशैली पर एमपी हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। एक हिरासत के मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने साफ कहा कि रीवा कमिश्नर को बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत है। अदालत ने उनके आदेश में कई खामियां बताईं और हिरासत से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया है।

साथ ही कमिश्नर से दो दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। इस टिप्पणी के बाद प्रशासनिक और न्यायिक गलियारों में हलचल मच गई है।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रीवा जिला निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ है। उन्हें पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था। इस मामले में रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने आरोपी को छह महीने तक भोपाल जेल में रखने का आदेश दिया था। कमिश्नर के इसी आदेश को चुनौती देते हुए आरोपी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट ने कमिश्नर से दो दिन के अंदर मांगा जवाब

इस मामले की सुनवाई एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह के आदेश पर गंभीर सवाल उठाए। चीफ जस्टिस ने टिप्पणी करते हुए कहा कि रीवा कमिश्नर को हिरासत से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी नहीं है और उनके आदेश में कई कमियां हैं।

अदालत ने यह साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति को हिरासत में रखने का आदेश देना बेहद संवेदनशील मामला है। ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया और संबंधित प्रावधानों की पूरी जानकारी होना जरूरी है। हाईकोर्ट ने कमिश्नर से दो दिन के अंदर जवाब पेश करने को कहा है।

कौन हैं आईएएस शीलेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश से है नाता

शीलेंद्र सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका प्रशासनिक सफर संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है। उन्होंने पहली बार वर्ष 1993 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा पास की थी। इस परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश में राज्य सेवा के अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर