रीवा में सीएम मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रविवार को अचानक रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात; राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

CM Mohan Yadav Rewa Visit: रीवा पहुंचे सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों की समीक्षा के बाद रीवा शहर के गुलाब नगर पहुंचे सीएम। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

CM Reviews Flood Situation Rewa: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अचानक रीवा दौरे पर पहुंचे। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने रीवा एयरपोर्ट पहुंचते ही अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के संबंधित अधिकारियों को जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता की विस्तृत जानकारी ली।

गुलाब नगर पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा शहर के गुलाब नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से जिला प्रशासन के अमले में भी सक्रियता बढ़ी है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने तथा बाढ़ के बाद उत्पन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

राहत और बचाव कार्यों को लेकर दिए स्पष्ट निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अब भी लोगों को सहायता की आवश्यकता है, वहां तत्काल राहत सामग्री और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रहना पड़े।

प्रभावित परिवारों को मिलेगा नियमानुसार मुआवजा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को शासन के नियमानुसार मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नुकसान का सर्वेक्षण तेजी से पूरा किया जाए ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी