कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- नवभारत) 
रायसेन

रायसेन में दिल दहला देने वाली वारदात: रेप के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता की हत्या, जमानत पर आया था बाहर

Rape Accused Kills Victim: रायसेन में रेप के आरोपी ने नाबालिग पीड़िता की हत्या कर दी है। आरोपी 2 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी पीड़िता को दूसरी पत्नी बनाना चाहता था।

प्रीतेश जैन

Raisen Crime News: रायसेन से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां रेप के आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की पर हत्या कर दी। आरोपी पहले से ही रेप केस में जमानत पर बाहर था और लगातार पीड़िता पर केस वापस लेने व शादी करने का दबाव बना रहा था।

भैरोपुर निवासी आरोपी मनोज अहिरवार पर पहले ही नाबालिग से रेप और अपहरण का मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह दो महीने पहले जमानत पर रिहा हो गया था।

शादी का दबाव और हमला

पीड़िता ने करीब एक साल पहले उसके खिलाफ रेप और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। एसडीपीओ शीला सुराना ने बताया कि आरोपी लगातार पीड़िता पर केस वापस लेने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।

पीड़िता की मौके पर मौत

आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और फिर से दबाव बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां पर हमला कर दिया। हमले में 17 वर्षीय पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को अपनी दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता था और इसी वजह से उस पर दबाव बना रहा था।

सत्र खत्म, लेकिन सत्रावसान नहीं, क्या परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी? जयराम रमेश का शाह से तीखा सवाल

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश