नर्मदा नदी के किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा (सोर्स- सोशल मीडिया)
नर्मदापुरम

नर्मदा नदी के किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, पानी में कूदकर भागे जुआरी; अड्डे पर लगा टेंट और दरी जलाई

Narmada Riverbank Gambling Raid: नर्मदा नदी किनारे चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, माखननगर और शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तड़के मारा छापा। पुलिस को देख नदी में कूदे जुआरी।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Police Raid Gambling Den On Narmada Riverbank: नर्मदापुरम और सीहोर जिले की सीमा पर नर्मदा नदी के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे एक बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है।

माखननगर और शाहगंज थाने की पुलिस टीम को जब इसकी भनक लगी, तो वे सुबह-सुबह अचानक मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई।

नदी में कूदकर भागे जुआरी

कार्रवाई के दौरान कई जुआरी जान जोखिम में डालकर नदी में उतर गए, जबकि कुछ अन्य लोग नाव के जरिए मौके से फरार होने में कामयाब रहे। नदी के तेज बहाव और जोखिम भरे रास्तों को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उनका पीछा करना उचित नहीं समझा। हालांकि, पुलिस टीम ने मौके से एक नाव और ताश की गड्डियां जब्त कर लीं और जुए के अड्डे पर लगाए गए टेंट तथा दरियों को आग के हवाले कर दिया।

शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सांई कृष्णा एस थोटा के पास नर्मदा किनारे अवैध जुआ संचालित होने की लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। इसके बाद सीहोर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान किया गया। यह पूरी कार्रवाई सोहागपुर के एसडीओपी अरविंद शाह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई और आंकड़े

पुलिस ने मुख्य रूप से पलटा उर्फ वीरेंद्र, बुद्धा मीना, विनीत गोस्वामी और सतीश अहिरवार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जुआरियों को नदी पार कराने और आने-जाने के लिए नाव व ट्रैक्टर उपलब्ध कराने वाले 12 चिह्नित लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक इस क्षेत्र में जुए के 16 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुए के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट