एमपी का मौसम (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी, 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें अपने शहर का हाल

Madhya Pradesh News: 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तो 9 मई से भीषण गर्मी की वापसी। पारा 43 डिग्री पार जाने की संभावना। जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम।

सजल रघुवंशी

MP Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने प्रदेशभर में मौसम के अलग-अलग रूप देखने की जानकारी दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिला, जबकि अधिकांश जिले सूखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार शाम श्योपुर कलां, कूनो नेशनल पार्क और मुरैना के दक्षिणी हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम आंधी-तूफान आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, पेंच, सिवनी, शिवपुरी और गुना के कुछ हिस्सों में भी हल्के तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज समेत 11 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

कई संभागों में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। ग्वालियर और रीवा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभागों में तापमान औसत से 1.6 से 2.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। भोपाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर

गोहद में 9.5 एमएम, बालाघाट में 9.4 एमएम और वारासिवनी में 7.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं ग्वालियर हवाई अड्डा पर तेज हवाओं की रफ्तार 67 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। बैतूल में भी 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के संयुक्त प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

9 और 10 मई से फिर बढ़ेगी गर्मी

जहां एक ओर कुछ जिलों में बारिश और आंधी का असर बना रहेगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी फिर तेज होने वाली है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित 44 जिलों में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 मई से नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा, जिसके बाद गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर के समय लंबे समय तक बाहर नहीं रहने की सलाह दी गई है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक