रात में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश

MP Weather Update : एमपी में थमा बारिश का दौर, रात में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, अब बढ़ेगी ठंड

MP Weather News: मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट नहीं है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना। अक्टूबर के अंत में फिर बारिश के आसार।

शाजेब खान

Highlights :

  • एमपी में मानसून के बाद जारी बारिश का दौर अब थमा।

  • अगले 4 दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट नहीं।

  • रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना।

MP Temperature Drop : एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी कई दिनों तक जारी रहा आंधी और बारिश का दौर अब थम गया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले 7 से 8 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। इस दौरान कई जिलों में बारिश हुई जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

अब मौसम साफ होने के साथ प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

पश्चिमी प्रदेश में बारिश का दौर थमा

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब रुक गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक एमपी में कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने पर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दोबारा बारिश होने की संभावना है। ऐसे में महीने के अंत में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

इंदौर-उज्जैन में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सबसे ज्यादा असर इंदौर और उज्जैन संभाग में देखने को मिला। वहीं भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई जबकि अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। दूसरी ओर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम साफ रहा और धूप निकली। पश्चिमी एमपी में अब बारिश थमने के बाद तापमान में बदलाव की स्थिति बन रही है।

रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव

बारिश का दौर खत्म होने के बाद अब प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट होने से मौसम में बदलाव महसूस किया जाएगा।

कटनी-अमरकंटक में 13 डिग्री तक पहुंचा पारा

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का असर दिखाई देने लगा है। पहली बार कुछ स्थानों पर पारा 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री, अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 13 डिग्री और दमोह में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से प्रदेश के कुछ इलाकों में रात के समय ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?