मध्य प्रदेश का मौसम 30 अक्टूबर 2026 (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
मध्य प्रदेश

Aaj Ka Mausam MP: प्रदेश के मौसम पर अर्नब का असर, सीधी और रीवा समेत 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड

MP Weather News: मध्य प्रदेश के मौसम पर चक्रवात अर्नब का असर साफ दिखाई दे रहा है। बीते दिन कई जिलों में बारिश के साथ आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट। भोपाल में साफ रहेगा मौसम।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • अर्नब की वजह से एमपी के मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश का दौर शुरू।

  • शुक्रवार 30 अक्टूबर को 33 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी।

  • 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना।

  • भोपाल में मौसम साफ रहने का अनुमान, आसपास के जिलों में अलर्ट।

Madhya Pradesh Weather Today: चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। 29 अक्तूबर को एमपी के कुछ पूर्वी जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

साथ ही अगले तीन दिनों तक भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अलर्ट रहने की सलाह दी है।

33 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट लेकिन भोपाल में साफ रहेगा मौसम

बता दें कि, आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है लेकिन राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां आंधी या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, भोपाल से लगे राजगढ़, गुना और विदिशा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में खंडवा में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन 33 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राजधानी भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सीधी, रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, कटनी, जबलपुर, दमोह, उमरिया, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे