Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: बड़ा टेंडर घोटाला से लेकर पन्ना में आफत की बारिश तक; पढ़ें सभी बड़े अपडेट

MP Top 10 News 4 September: MP में बड़ा टेंडर घोटाला, पन्ना में आफत की बारिश, CM मोहन यादव ने बारिश को लेकर कलेक्टरों को दिए निर्देश और नरोत्तम मिश्रा का ग्रैंड स्वागत। पढ़ें प्रदेश की सभी बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज के कई अहम घटनाक्रम सामने आए। टेंडर घोटाले का पर्दाफाश हुआ, पन्ना में बारिश का कहर देखने को मिला, शिक्षा भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों ने सीएम मोहन यादव का काफिला रोका और मुरैना के रविंद्र शर्मा ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान। यहां पढ़ें दिन भर की सभी बढ़ी और दमदार खबरें।

MP में 10.99 करोड़ के टेंडर में कथित फर्जीवाड़ा, EOW ने चार पर FIR की

EOW ने रणधीर पटेल समेत 4 पर दर्ज की FIR

मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में करीब 10.99 करोड़ रुपये के टेंडर में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। EOW ने प्रारंभिक जांच के बाद मुख्य आरोपी रणधीर कुमार पटेल समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि GeM पोर्टल पर फर्जी प्रतिस्पर्धा दिखाकर टेंडर हासिल किया गया। जांच में शांति ट्रेडर्स, HTM इंडिया और साईबाबा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के मोबाइल नंबर, ईमेल और कार्यालय का पता समान पाया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पन्ना में SDRF-होमगार्ड कार्यालय ही डूबा, नाव से पहुंच रहे आपदा बचावकर्मी

पन्ना में आफत की बारिश

पन्ना में पिछले करीब 72 घंटे से जारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शहर में कई जगह जलभराव है, वहीं SDRF और होमगार्ड का कार्यालय भी बारिश के पानी में डूब गया है। कार्यालय परिसर में चारों तरफ पानी भरा है और कई जगह अंदर तक पानी पहुंच गया है। हालात इतने खराब हैं कि जवानों और कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने के लिए सड़क के बजाय नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। तस्वीरों ने जल निकासी और आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, CM मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संभावित परिस्थितियों के अनुसार प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी भी तरह की आपात स्थिति बन सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन जरूरी संसाधनों को तैयार रखे, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, 4-5 हजार समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का जोरदार स्वागत

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र दतिया पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कृपा निवास पर जुट गए। करीब 4 से 5 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से निवास परिसर और आसपास का इलाका भीड़ से भर गया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लंबे समय बाद दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में इतनी बड़ी भीड़ नजर आई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने भोपाल में रोका CM मोहन यादव का काफिला, सौंपा ज्ञापन

शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों ने रोका सीएम का काफिला

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने और नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को नीलम पार्क में धरना और भूख हड़ताल कर रहे वर्ग-2 व वर्ग-3 शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला रोककर ज्ञापन सौंपा। बरखेड़ी के पास अभ्यर्थियों ने पदवृद्धि की मांग रखी। नीलम पार्क में 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मुरैना के रविंद्र शर्मा का Asian Games 2026 में चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

एशियन गेम्स में चयनित रविंद्र शर्मा

मुरैना जिले के सिकरौदा गांव के युवा रविंद्र शर्मा का चयन Asian Games 2026 के लिए हुआ है। भारतीय नौसेना में जवान रविंद्र जापान में होने वाली 470 मिक्स्ड क्लास नौकायान प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जापान में 19 सितंबर से एशियन गेम्स शुरू होने जा रहे हैं। इसी दौरान 470 मिक्स्ड क्लास नौकायान स्पर्धा होगी, जिसमें रविंद्र भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उनके चयन की खबर से सिकरौदा गांव और पूरे मुरैना जिले में खुशी का माहौल है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, सहयोग का दिया भरोसा

सीएम मोहन यादव से मिले सिंगर सुनील लोधी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से लोकप्रिय हुए सागर के युवा गायक सुनील लोधी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील की गायन प्रतिभा की मुख्यमंत्री ने सराहना की और आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के श्रेष्ठ और उभरते कलाकारों को प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। कलाकारों को मंच देने के लिए मदद का आश्वासन दिया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रीवा में बारिश से नहर सड़क में धंसी, बीमार बच्चे को पोटली में ले गए परिजन

कपड़े की पोटली में बच्चे को ले जाते परिजन

रीवा के जवा जनपद क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मिनी बाणसागर नहर का एक हिस्सा सड़क में समा गया। इससे ग्राम पंचायत कोनीकलां के पौखरी टोला का संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया। वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी दौरान करीब 10 से 12 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ता बंद होने के कारण बच्चे को कपड़े की पोटली में लेकर आगे बढ़ना पड़ा। घटना ने ग्रामीण इलाकों की बदहाल कनेक्टिविटी दिखा दी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में भिक्षावृत्ति पर रोक, भीख देने पर भी कार्रवाई; 31 अक्टूबर तक आदेश लागू

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा

इंदौर जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम-2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले की राजस्व सीमा में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाई गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन के मुताबिक सड़क, चौराहे, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगना प्रतिबंधित है। भीख के रूप में राशि या वस्तु देना भी प्रतिबंधित रहेगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रीवा में कलेक्टर के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दर्द, बोले- अधिकारी फोन नहीं उठाते

रीवा में छलका कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दर्द

रीवा में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के सामने अपनी परेशानी रखी। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और कलेक्टर तक फोन नहीं उठाते। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक काम के लिए उन्हें पटवारी से मदद मांगनी पड़ी। उनके बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली और आम लोगों की पहुंच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained