MP के सीहोर में शिक्षा का मंदिर बना जंग का मैदान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP में 4000 हजार छात्रों का उग्र विद्रोह, गुस्से में यूनिवर्सिटी फूंकी; शिक्षा का मंदिर धुआं-धुआं

Madhya Pradesh के Sehore की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन लगातार जारी। छात्रों के साथ मारपीट के बाद विरोध ने उग्र हो गया। बिल्डिंग, बसों, गाडियों को कुछ छात्रों ने आग के हवाले कर दिया।

सौरभ शर्मा

MP Sehore University Violence Student Protest: मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार की रात जो हुआ, उसने सबको सन्न कर दिया। यह कोई मामूली प्रदर्शन नहीं था, बल्कि 4000 छात्रों का वह उग्र विद्रोह था जिसने शिक्षा के मंदिर को आग के हवाले कर दिया। कैंपस में खड़ी बसें और कारें धू-धू कर जल उठीं और आसमान काले धुएं से भर गया। छात्रों का गुस्सा इस कदर भड़का कि यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग और गाड़ियां देखते ही देखते आग और धुएं में समा गईं। हालात इतने बेकाबू हो गए कि इसे संभालने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को बुलाना पड़ा।

इस भयंकर गुस्से की वजह छात्रों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़ बताया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि खराब भोजन और गंदे पानी की वजह से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पीलिया का शिकार हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनका दावा है कि कुछ साथियों की मौत भी हो चुकी है। जब छात्रों ने इस जानलेवा लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई, तो सुरक्षा गार्डों ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी मारपीट ने आग में घी का काम किया और हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए।

खाकी वर्दी और सुलगते सवाल

हालात बिगड़ते देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रात भर चले इस तांडव के बाद बुधवार सुबह भी यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से धुआं उठता देखा गया। छात्रों ने एडमिन ब्लॉक में घुसकर तोड़फोड़ की, एम्बुलेंस के शीशे चकनाचूर कर दिए और गार्ड रूम को भी आग के हवाले कर दिया। एसपी दीपक शुक्ला ने मोर्चा संभाला और बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी में 30 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

सड़कों पर सामान और सिस्टम पर सवाल

छुट्टी की घोषणा होते ही बुधवार सुबह कैंपस में एक अलग ही दर्दनाक तस्वीर देखने को मिली। हजारों छात्र अपना भारी-भरकम सामान लेकर पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े, जिससे मेन गेट पर लंबा जाम लग गया। इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार केके नायर ने वीडियो जारी कर छात्रों की मौत की खबर को महज अफवाह बताया है। वहीं, कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने इसे सिस्टम का भ्रष्टाचार और प्रशासन की नाकामी करार दिया। उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस अनुपम राजन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन वीआईटी की जली हुई दीवारें अब भी छात्रों के गुस्से की गवाही दे रही हैं।

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील