मोहन यादव ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP Board 10वीं का परिणाम घोषित, 5.78 परीक्षार्थी सफल; असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका, सीएम का ऐलान

MP Board Result News: एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। असंतुष्ट छात्रों को दोबारा परीक्षा में बैठने का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अमन मौर्या

MP Board 10th Result 2026: लंबे इंतजार के बाद एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। अबकी बार के बोर्ड परीक्षा में 4 लाख 31 हजार से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी में पास हुए। यह छात्रों की लगन और मेहनत का प्रमाण है। परीभा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों, परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

4 लाख 31 हजार विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास

बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर परीक्षा परिणाम साझा किया। बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में अबकी बार 5.78 लाख से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें से 4 लाख 31 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इस बार के नतीजों में देखी गई गिरावट

साल 2025 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 76.22% था। अबकी यानी 2026 में यह परिणाम घटकर 73.42% पर आ गया है। जोकि पिछले साल से करीब -2.80% की गिरावट देखी जा रही है। इसमें नियमित छात्रों का प्रदर्शन इस बार ज्यादा प्रभावित हुआ है। वे 73.21% से गिरकर 69.31 प्रतिशत पर आ गए। जबकि छात्राओं प्रदर्शन छात्रों के अपेक्षा बेहतर आया है। ये 79.27% से घटकर 77.52% पर आई हैं। इसी प्रकार, निजी छात्रों का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। निजी छात्रों में पास होने का प्रतिशत 28.70% से घटकर 26.38% हो गया है और निजी छात्राओं में पास होने की दर में -2.96% की गिरावट दर्ज की गई है।

निराशजनक रहा प्रदर्शन के कारण

पिछली बार की अपेक्षा इस बार के बोर्ड परीक्षा परिणाम में निराशाजनक प्रदर्शन पर बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पारिणाम आने पर ऐलान किया है कि जो भी छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं वो दोबारा परीक्षा में बैठ सकेंगे। उनको मौका दिया जाएगा। यह परीक्षा का आयोजन मई में संभावित है।

यहां देखें परीक्षा परिणाम

एमपी बोर्ड की ओर से जारी 10वीं का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आप इस प्रकार चेक कर सकते हैं। 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट

  • http://mpresults.nic.in/
  • https://mpbse.nic.in/
  • https://mpbse.mponline.gov.in/

पर जाकर exam result सेक्शन में क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। यहां छात्र रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड