खाद न मिलने पर टोकन दिखाता किसान फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में समय से पहले बंद कर दिया यूरिया वितरण, टोकन लेकर खड़े रहे किसान, वीडियो बनाने पर अभद्रता का आरोप

Morena Farmers News : मुरैना की गल्ला मंडी में शाम 4:20 बजे यूरिया वितरण बंद होने से किसान नाराज हो गए। वीडियो बनाने पर कर्मचारी पर अभद्रता और मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप लगा, वीडियो वायरल हुआ।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Urea Fertilizer : मुरैना जिले में यूरिया खाद को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को गल्ला मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे। किसान सुबह से टोकन लेकर लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम करीब 4:20 बजे खाद वितरण की खिड़की बंद कर दी गई। इससे लाइन में खड़े किसानों में नाराजगी फैल गई।

किसानों का आरोप है कि जब खाद वितरण केंद्र बंद किया गया, उस समय लाइन में महज सात से आठ किसान ही बाकी थे। किसानों ने कर्मचारियों से निर्धारित समय तक खाद बांटने की मांग की। उनका कहना था कि वे सुबह से इंतजार कर रहे हैं और हाथ में टोकन होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाई। किसानों के विरोध के बावजूद कर्मचारियों ने वितरण खिड़की दोबारा खोलने से इनकार कर दिया।

वीडियो बनाने पर कर्मचारी से विवाद

खाद वितरण समय से पहले बंद होने का विरोध कर रहे एक किसान ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किसान ने कर्मचारियों से कहा कि मामले की शिकायत मुरैना कलेक्टर से की जाएगी। आरोप है कि इसी बात पर अभिषेक नाम के कर्मचारी ने किसान से अभद्रता की। किसान का आरोप है कि कर्मचारी ने उससे कहा, ‘एक ही बार तो शिकायत कर पाओगे।’ इसके बाद एक कर्मचारी ने उसका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया।

किसान ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

घटनाक्रम का वीडियो किसान ने सोशल मीडिया पर भेज दिया, जिसके बाद मामला सामने आया। वीडियो में खाद वितरण केंद्र पर किसानों की नाराजगी और कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। मामले के सामने आने के बाद खाद वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीछे से आने वालों को खाद देने का भी आरोप

लाइन में लगे किसानों ने आरोप लगाया कि वे सुबह से खाद के लिए इंतजार करते रहते हैं, जबकि कई बार पीछे से आने वाले लोगों को खाद उपलब्ध करा दी जाती है। किसानों का कहना है कि टोकन लेकर लाइन में खड़े होने के बावजूद उनकी बारी आने तक वितरण बंद कर दिया जाता है। इससे किसानों को बार-बार खाद केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

खाद वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

मुरैना में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें और वितरण व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। मंगलवार की घटना ने समय पर खाद वितरण और किसानों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन के सामने यह जांच का विषय है कि निर्धारित समय से पहले खाद वितरण क्यों बंद किया गया और किसान से अभद्रता के आरोप कितने सही हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल