पुजारी फुन्दीलाल ग्रामीणों को घटना की जानकारी देते हुए (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर में सनसनी, पुजारियों को खटिया से बांधकर लूटपाट; गर्भगृह में 3 घंटे तक की खुदाई

Morena Temple Robbery Case: मुरैना के पुरानी भदावली में निर्माणाधीन मंदिर में देर रात सनसनीखेज वारदात, 10-12 बदमाशों ने पुजारियों को खटिया से बांधकर 45 हजार रुपये लूटे।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Priests Tied And Robbed In Morena: मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के पुरानी भदावली गांव में निर्माणाधीन मंदिर में देर रात कथित लूट और खुदाई की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर की रखवाली और पूजा-पाठ के लिए ठहरे दो पुजारियों को खटिया से बांधकर 45 हजार रुपये लूटने और मंदिर के गर्भगृह में खुदाई कर कुछ सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है।

पुजारियों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे दो और चार पहिया वाहनों से 10 से 12 लोग मंदिर परिसर में पहुंचे थे। इनमें से कुछ लोगों ने सो रहे दोनों पुजारियों को पकड़ लिया और रस्सी से खटिया पर उनके हाथ-पैर बांध दिए।

बदमासों ने पुजारी फुंदीलाल के कुर्ते की जेब से 45 हजार रुपये निकाले

आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुजारी फुंदीलाल के कुर्ते की जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ लोग निर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और वहां खुदाई शुरू कर दी।पुजारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में खुदाई का सिलसिला करीब रात 3 बजे तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी वहां से कुछ सामान लेकर करीब साढ़े 3 बजे फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद एक पुजारी किसी तरह रस्सियों से खुद को मुक्त कर गांव के सरपंच के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गांव चंदा कर बनवा रहा मंदिर

पुरानी भदावली गांव में सिद्ध बाबा गिरधारी महाराज और बंगाले वाली कालिका माता का मंदिर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर का निर्माण पूरे गांव के सहयोग और चंदे से कराया जा रहा है। गांव निवासी कामता प्रसाद फौजी ने बताया कि शाम ही उन्होंने चंदे की राशि में से 50 हजार रुपये पुजारी को दिए थे। इस रकम से सीमेंट, रेत और ईंट सहित निर्माण सामग्री खरीदी जानी थी। लेकिन उसी रात कथित तौर पर मंदिर में बदमाश पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो पुजारी खटिया से बंधे मिले और मंदिर का फर्श खुदा हुआ था। खुदाई के बाद आरोपी क्या ले गए, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

संदिग्धों के पुजारी से परिचित होने की बात

घटना के बाद ग्रामीण दोपहर तक नगरा थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा एफआईआर की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। बताया गया कि मुरैना पुलिस ने जांच के दौरान भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के कुछ लोगों को संदिग्ध माना। ग्रामीणों के बीच यह बात भी सामने आई कि संदिग्ध पुजारी के परिचित बताए जा रहे हैं। इसके बाद थाने में ही पंचायत बैठने और आपसी बातचीत के बाद मामला शांत होने की बात कही गई। हालांकि, इस पूरे मामले पर नगरा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान ने घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और मामला आपसी बातचीत के बाद निपट गया है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?