मुरैना में भीषण रेल हादसा (Image- Navbharat) 
मुरैना

मुरैना: ट्रेन में आग की अफवाह और कूदने लगे यात्री...दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत

मुरैना के हेतमपुर स्टेशन के पास उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से कूदे यात्री पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

अर्पित शुक्ला

Morena Train Accident: सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार की दोपहर को उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली। बताया जाता है कि किसी के मोबाइल में आग लगी थी, इस अफवाह के चलते चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इस बीच कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान आगरा की तरफ से आ रही पातालकोट ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई है।

चार मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनका नाम आफरीन पत्नी नदीम खान उम्र 35 साल निवासी सुल्तान गंज की पुलिया आगरा, उसका चार साल का बेटा असद खान तथा शकुंतला पत्नी भूरी सिंह परमार उम्र 60 साल निवासी कचहरा थोक रूनकुता आगरा, विरमा देवी पत्नी गिरधारी गिरी उम्र 60 साल निवासी गेसोरा थाना महाजन जिला बीकानेर राजस्थान है। सूचना मिलने पर सरायछोला थाना पुलिस, आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।

रेलवे ने क्या कहा?

इस पूरी घटना को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि 14 जून को करीब 16:15 बजे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड में गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री की तरफ से अलार्म चेन पुलिंग किए जाने की वजह से गाड़ी सेक्शन में रुक गई।

रेलवे ने बताया कि प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर समीपवर्ती रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान दूसरी तरफ से रही ट्रेन फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की जानकारी मिली है।

जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल , सरकारी रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद प्रभावित यात्रियों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे