मुरैना के कैलारस में कुंवारी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत।
तीनों बच्चियों की उम्र महज 10 से 12 साल थी।
कार्तिक स्नान के बाद नदी में दीपक जलाने गई थीं बच्चियां।
एक बच्ची का पैर फिसलने से हुआ हादसा, बचाने में दो अन्य भी डूबीं।
Three Girls Drown in Morena River: मुरैना जिले के कैलारस में कार्तिक स्नान के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कुंवारी नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, तीनों बच्चियों की उम्र महज 10 से 12 साल थी। बताया जा रहा है कि स्नान करने के बाद तीनों नदी में दीपक जलाने के लिए पानी के अंदर गई थी। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगी उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चियां भी गहरे पानी में चली गई देखते ही देखते तीनों नदी में समा गई और उनकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कैलारस थाना क्षेत्र के हरलाल का पुरा गांव के पास बहने वाली कुंवारी नदी में हुई। तीनों बच्चियां कार्तिक स्नान के लिए नदी पर गई थी उनके साथ चार अन्य बच्चियों भी मौजूद थी तभी स्नान कर रही थी। बताया जा रहा है कि दीपक जलाते समय एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची आगे बड़ी लेकिन वह भी गहरी पानी में चली गई उसके बाद तीसरी बच्ची भी दोनों को बचाने के प्रयास में डूब गई कुछ ही पलों में तीनों बच्चियां, गहरे पानी में समा गई।
नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चियों ने जब अपनी साथियों को डूबता देख तो वह घबराकर गांव की ओर दौड़ी उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलती ही परिवार के लोग और ग्रामीण नदी पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकल गया है। और तत्काल कैलारस अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची यादव, चंदा यादव और निशी यादव के रूप में हुई है तीनों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। चंदा और निशि सगी बहनें थी जबकि प्राची भी उनके परिवार की थी। तीनों बच्चियां सरपंच राजेंद्र यादव के परिवार से बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मुरैना जिले के सुहांस, हरलाल का पुरा चेतापुरा सहित आसपास के गांव में बड़ी संख्या में लोग कैलारस अस्पताल पहुंच गए परिवार में चीख पुकार मच गई, तीनों की एक साथ मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया उन्होंने कैलारस थाना पुलिस को लिखित में दिया कि वह बच्चियों का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन तीनों बच्चियों के शव लेकर हरलाल का पुरा गांव रवाना हो गए जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा