सड़क हादसे के बाद खंती में पलटा ट्रक  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; 5 किलोमीटर जाकर पलट गया वाहन

Morena Truck Accident: मुरैना के पहाड़गढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रधानाध्यापक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत। भागते समय दूसरे ट्रक से भिड़कर पलटा ट्रक।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के पहाड़गढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रधानाध्यापक को कुचला।

  • हादसे में 45 वर्षीय बृजेश नरवरे की मौके पर ही मौत।

  • प्रधानाध्यापक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रहे थे।

  • हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार।

School Principal Killed In Morena Truck Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पहाड़गढ़ क्षेत्र में स्कूल जा रहे शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन कुछ किलोमीटर आगे उसका ट्रक दूसरे ट्रक से टकराकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्कूल जाते समय ट्रक ने बाइक सवार प्रधानाध्यापक को कुचला

जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुसुमानी के प्रधानाध्यापक 45 वर्षीय बृजेश नरवरे शनिवार सुबह मुरैना से बाइक पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। सुबह करीब 9:30 बजे कंहार और बुधेरा गांव के बीच शिवपुरी जिले की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने उन्हें बाइक समेत कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण बृजेश नरवरे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक, 5 किमी आगे हुआ दूसरा एक्सीडेंट

प्रधानाध्यापक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने मौके पर रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी और वहां से फरार हो गया। हालांकि, कुछ ही दूरी पर उसके साथ एक और हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 किलोमीटर आगे पहाड़गढ़ की ओर जा रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि पहला ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया।

दूसरे ट्रक से भिड़ंत में दोनों चालकों को नहीं आई चोट

घटना की सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी जुटाई। राहत की बात यह रही कि दूसरे ट्रक से हुई भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक चालकों को किसी तरह की चोट नहीं आई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रधानाध्यापक की मौत के बाद उनके शव को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

प्रधानाध्यापक की मौत से शिक्षा विभाग में शोक की लहर

बृजेश नरवरे की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और परिचितों में मातम पसरा हुआ है। वह रोजाना की तरह अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक का माहौल है। एक शिक्षक की इस तरह सड़क हादसे में जान जाने से क्षेत्र में भी दुख और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है।

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?