मुरैना में SAF आरक्षक के घर चोरी फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में पुलिस का घर भी सुरक्षित नहीं, SAF क्वार्टर में चोरी, आरक्षक के मकान से लाखों के गहने और नकदी साफ

Morena Crime News : मुरैना में SAF के सरकारी क्वार्टर में चोरी हो गई। आरक्षक के घर से 7-8 तोला सोने के गहने और 60 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। वारदात के वक्त परिवार राज्य से बाहर गया हुआ था।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena SAF Quarter Theft : मुरैना शहर में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लाइन से सटे SAF के सरकारी आवास में चोरों ने एक आरक्षक के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। परिवार तीन दिन से कानपुर गया हुआ था। सोमवार शाम लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी FIR दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है।

मामला SAF आवास के क्वार्टर नंबर-4 का है। यहां पांचवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक अरुण सिंह भदौरिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरक्षक के बेटे आदित्य भदौरिया ने बताया कि उनकी बहन की तबीयत खराब होने के बाद उसे ग्वालियर से कानपुर रेफर किया गया था। इसी वजह से पूरा परिवार तीन दिन पहले कानपुर चला गया था और मकान पर ताला लगा हुआ था।

दीवार की ईंटें निकालकर घर में घुसे चोर

परिवार जब वापस लौटा तो मुख्य गेट के ऊपर की दीवार की ईंटें निकली हुई थीं। घर का ताला भी टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी में रखे करीब सात से आठ तोला सोने के गहने और लगभग 60 हजार रुपये नकद गायब मिले। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य

SAF आरक्षक के सरकारी आवास में चोरी की जानकारी मिलते ही मुरैना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया और घटनास्थल की जांच कराई गई। टीम ने मौके से चोरों से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

पड़ोसी के घर में भी हुई थी चोरी

बताया जा रहा है कि इसी SAF आवासीय परिसर में मंगलवार को अरुण सिंह भदौरिया के पड़ोस में रहने वाले एक अन्य कर्मचारी के घर में भी चोरी हुई थी। लगातार दो घरों में चोरी की घटनाओं से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब दोनों घटनाओं को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

12 घंटे बाद भी FIR नहीं होने पर सवाल

मुरैना में चोरी की घटना सामने आने के कई घंटे बाद तक FIR दर्ज नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिवार के मुताबिक, घर से सोने के गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस घटनास्थल की जांच के बाद चोरों की तलाश और मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया वो देशद्रोह, अब उन्हें जेल में होना चाहिए; CWC बैठक में बोले कांग्रेस नेता