मुरैना में भीषण सड़क हादसा फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
मुरैना

मुरैना : नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच दबकर चकनाचूर हुआ ई-रिक्शा, दो की मौत

Morena News : मुरैना में भीषण सड़क हादसा। जाम में खड़े ई-रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर दो लोगों की मौत।

योगेश पाराशर, शाजेब खान

Highlights :

  • मुरैना के बानमोर में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा।

  • जाम में खड़े ई-रिक्शा को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर।

  • दो ट्रकों के बीच दबकर ई-रिक्शा चकनाचूर, दो लोगों की मौके पर मौत।

  • हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार।

Morena Road Accident : मुरैना जिले के बानमोर में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जाम में खड़े ई-रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा आगे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा।

दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह दबने से ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बानमोर में सिंधिया मार्केट के सामने हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बानमोर कस्बे में सिंधिया मार्केट के ठीक सामने हुआ। उस समय नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगा हुआ था। 6 नंबर चौराहे की ओर से सवारियां लेकर आ रहा ई-रिक्शा कुछ सवारियों को उतारने के बाद जाम में रुक गया था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

दो ट्रकों के बीच फंसकर ई-रिक्शा हुआ चकनाचूर

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा करीब 15 से 20 मीटर तक घिसटता गया और आगे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। दोनों ट्रकों के बीच फंसने से ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक भूरा श्रीवास (40) और उसमें सवार गिर्राज श्रीवास (48) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गंगाराम का पुरा क्षेत्र के निवासी थे और एक ही मोहल्ले में पड़ोसी बताए गए हैं।

मजदूरी की तलाश में घर से निकले थे गिर्राज

मृतक गिर्राज श्रीवास के बेटे सचिन ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते थे। गुरुवार सुबह भी वह काम की तलाश में घर से निकले थे लेकिन कुछ ही समय बाद परिवार को उनकी मौत की सूचना मिल गई। वहीं, भूरा श्रीवास ई-रिक्शा का चालक होने के साथ उसका मालिक भी था। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुरैना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ट्रक चालक फरार, एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

मुरैना में सड़क हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बानमोर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर चिंता जताई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण नेशनल हाईवे-44 पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार