मुरैना में भीषण सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, देखते ही देखते आग का गोला बना डीजल से भरा ट्रक; लगी आग

Diesel Tanker Fire Morena: मुरैना बाइपास पर भीषण हादसा, डीजल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भयानक आग। ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के रिठौरा-मालनपुर बाइपास पर डीजल टैंकर और आलू से भरे ट्रक में भीषण टक्कर।

  • टैंकर से डीजल रिसाव के बाद लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला।

  • आग की चपेट में आया पीछे से टकराया ट्रक, ड्राइवर-हेल्परों ने कूदकर बचाई जान।

  • दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

Morena Severe Road Accident Involving Diesel Tanker: मुरैना के रिठौरा-मालनपुर बाइपास पर सोमवार रात डीजल से भरे टैंकर और आलू से भरे ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल का रिसाव शुरू हो गया। इसी दौरान उठी चिंगारी से टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया।

आग की चपेट में पीछे से टकराया ट्रक भी आ गया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के ड्राइवर और हेल्परों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सोमवार रात 9 बजे का बताया जा रहा है हादसा

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 9 बजकर 40 मिनट की है। डीजल से भरा टैंकर मुरैना जिले की ओर से रिठौरा-मालनपुर होते हुए ग्वालियर जा रहा था। जैसे ही टैंकर रिठौरा-मालनपुर बाइपास से गुजर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा आलू से भरा ट्रक उसमें जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को आगे चल रहा टैंकर दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

टैंकर के तीन कंपाउंड में भरे डीजल ने पकड़ी आग

टक्कर के कारण टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल लीक होने लगा। इसी दौरान उठी चिंगारी से डीजल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। टैंकर में डीजल रखने के लिए बने चार कंपाउंड में से तीन कंपाउंड का डीजल आग की चपेट में आ गया। सड़क पर डीजल फैलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और पीछे मौजूद ट्रक भी जलने लगा।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए बानमोर और मानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते बाइपास पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही एसपी धर्मराज मीना भी मौके पर पहुंचे। भीषण आग के बावजूद ड्राइवर, हेल्पर और राहगीरों के सुरक्षित रहने से राहत रही।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन