पोरसा सुसाइड केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुरैना

'नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी...' मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी

Porsa Suicide Case: मुरैना के पोरसा में 19 साल के युवक ने कट्टे से गोली मारकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर नशे की लत से परेशान होने की कही बात, मेडिकल स्टोर पर लगाए गंभीर आरोप।

सजल रघुवंशी

Drug Abuse Youth Suicide In Morena: मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में 19 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर खुद को कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने नशे की लत से परेशान होने की बात कही और एक मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन मिलने के आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

वीडियो में नशे की लत से परेशान होने की बात कही

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पोरसा के गांधीनगर स्थित गंगाराम वाली गली निवासी सर्वेश पुत्र राजू राठौर (19) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सर्वेश ने दावा किया कि वह पिछले कई वर्षों से नशे के इंजेक्शन का आदी हो चुका था। उसने कहा कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती थी और उसे अपने व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रहता था। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह कई बार नशा छोड़ने की कोशिश कर चुका, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

मेडिकल स्टोर पर लगाए आरोप, पुलिस कर रही जांच

वायरल वीडियो में युवक ने पोरसा स्थित एक मेडिकल स्टोर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उसे वहीं से नशे के इंजेक्शन मिलते थे। उसने दावा किया कि इस लत में वह लाखों रुपये खर्च कर चुका है और क्षेत्र के कई अन्य युवक भी इसी तरह के नशे की चपेट में हैं। वीडियो में लगाए गए ये आरोप फिलहाल एकतरफा हैं और उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद जांच तेज, पुलिस ने की अपील

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यदि जांच में किसी व्यक्ति या संस्था की भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मामले की जांच पूरी होने से पहले किसी भी अपुष्ट जानकारी या वायरल दावों पर निष्कर्ष न निकालें।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=BXnTCcm344iguJKT

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO