मुरैना में बस में लगी भीषण आग फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, धूं-धूं कर जली पूरी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Morena National Highway Bus Fire Accident: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर धौलपुर से झांसी जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। टायर गर्म होने से आग फैलने की आशंका है। सभी यात्रियों ने समय रहते उतरकर जान बचाई।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस में लगी आग।

  • टायर गर्म होने से आग लगने की आशंका।

  • यात्रियों ने समय रहते बस से उतरकर बचाई जान।

  • दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

Morena Sleeper Bus Fire News : मुरैना में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-44 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धौलपुर से झांसी की ओर जा रही एक स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब पौने चार बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित एसआरडी कॉलेज के पास हुई। स्लीपर बस धौलपुर की ओर से झांसी जा रही थी। इसी दौरान बस के टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण उनमें आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआत में टायरों से धुआं और लपटें उठीं, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

यात्रियों में मची चीख-पुकार, आनन-फानन में निकले बाहर

चलती बस में आग फैलते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए लोग जल्दबाजी में बस से नीचे उतरने लगे। आग की लपटें इतनी तेजी से बढ़ीं कि यात्रियों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि, राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया और किसी यात्री को जान नहीं गंवानी पड़ी।

तीन थानों की FRV और दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सक्रिय हुईं। तीन थानों की FRV गाड़ियां और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरी स्लीपर बस जलकर खाक हो चुकी थी। बस से उठती लपटों और धुएं के कारण हाईवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

दूसरी बसों से यात्रियों को भेजा गया

बस में आग लगने के बाद उसके यात्रियों को दूसरी बसों के जरिए रवाना किया गया। भीषण आग के बावजूद किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते यात्रियों के बस से बाहर निकलने और पुलिस-दमकल की टीमों के पहुंचने से स्थिति को संभाल लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह टायरों का गर्म होना बताई जा रही है।

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित