भुजरिया मेले में मटकी पर निशाना लगाते लोग  फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गरजीं बंदूकें, फायरिंग कर मटकी फोड़ते नजर आए लोग, पुलिस ने शुरू की जांच

Morena Police Investigation : जौरा के परसोटा गांव में भुजरिया पर्व की भेजा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बंदूकों से निशाना साधने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस बंदूकधारियों की पहचान कर जांच में जुटी है।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Matki Fod Competition : मुरैना स्थित जौरा क्षेत्र के परसोटा गांव में भुजरिया पर्व के दौरान आयोजित भेजा (मटकी) फोड़ प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बीच कई युवक दूर रखी मटकी पर बंदूकों से निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि मुरैना जिले में हर्ष फायरिंग और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वीडियो सामने आने के बाद जौरा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोटा में रविवार को भुजरिया पर्व के अवसर पर पारंपरिक भेजा (मटकी) फोड़ प्रतियोगिता और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में दूर रखी गई मटकी, जिसे स्थानीय भाषा में भेजा कहा जाता है, पर निशाना साधने की परंपरा बताई जाती है।

सैकड़ों लोगों के बीच बंदूकों से साधा निशाना

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता देखने के लिए मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कई लोग बंदूकें लेकर सामने रखी मटकी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ युवकों के हाथों में हथियार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। कई बंदूकधारी बारी-बारी से मटकी पर निशाना साधते नजर आते हैं।

पुलिस के सामने लाइसेंसी हथियारों का सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रतियोगिता में दिखाई दे रही बंदूकें लाइसेंसी थीं या नहीं। इसके अलावा आयोजन के लिए प्रशासन या संबंधित विभाग से किसी तरह की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों और हथियारों की जानकारी जुटा रही है।

बंदूकधारियों की पहचान में जुटी पुलिस

जौरा पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल करते हुए उसमें दिखाई दे रहे बंदूकधारियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया था तथा प्रतियोगिता के दौरान किन लोगों ने हथियारों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नियमों का उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि कार्यक्रम में किसी तरह के नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक आयोजन में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जा सकता।

थाना प्रभारी बोले- वीडियो के आधार पर जांच जारी

जौरा थाना प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे बंदूकधारियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?