मुरैना पुलिस ने 90 गैस सिलेंडरों को किया जब्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 90 घरेलू सिलेंडरों से भरा वाहन जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Gas Cylinder Seized Morena: मुरैना पुलिस का कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 90 गैस सिलेंडर जब्त। दो आरोपी गिरफ्तार, कालाबाजारी के लिए दिल्ली जा रहा था लोडिंग वाहन।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

LPG Cylinder Black Marketing Morena: मुरैना में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बागचीनी थाना पुलिस ने बुधवार को एक लोडिंग वाहन को पकड़ा है, जिसमें 90 घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक इन सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बागचीनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लोडिंग वाहन क्रमांक डीएल 1 एलटी 3780 में घरेलू गैस सिलेंडर भरकर कालाबाजारी के लिए दिल्ली ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई मुकेश सिंह राजावत ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। हालांकि वाहन बागचीनी चौखट्टा से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने थाने के सामने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान लोडिंग वाहन में मिले 90 गैस सिलेंडर

तलाशी के दौरान लोडिंग वाहन में 90 घरेलू गैस सिलेंडर भरे मिले। वाहन में दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान 47 वर्षीय मुकेश पुत्र हजारी सिंह चौहान, निवासी सुरखुरू थाना जहांगीराबाद, बुलंदशहर, हाल फतेहपुर दिल्ली और 39 वर्षीय दीपक पुत्र मनीष गुप्ता, निवासी संगम विहार दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस ने जब्त किए गैस सिलेंडर

पुलिस ने जब दोनों से 90 गैस सिलेंडरों को ले जाने से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए दिल्ली ले जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने वाहन में रखे सभी 90 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।

चौबे इंडेन गैस एजेंसी से कालाबाजारी के लिए ले जाने के आरोप

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे इन सिलेंडरों को जौरा की चौबे इंडेन गैस एजेंसी, एमएस रोड से लोड करके लेकर आए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर किस तरह और किन परिस्थितियों में बाहर ले जाए जा रहे थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

मामले में मुरैना पुलिस ने मुकेश चौहान और दीपक गुप्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 90 घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा वाहन जब्त कर लिया गया है। अब जांच के दौरान सिलेंडरों की सप्लाई और उन्हें दिल्ली ले जाने के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अब तक 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?