इंदौर: राहुल गांधी के छात्रों की गूंज संवाद को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठक; 19 सितंबर को जुटेगा छात्र सैलाब

Congress Meeting Indore: राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मैराथन बैठक ली जिसमे कार्यक्रम में बड़ी संख्या लाने का लक्ष्य भी दिया गया।
Congress marathon meeting ahead of Rahul Gandhi student dialogue in Indore
जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले तेज की तैयारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Student Dialogue Indore: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे और छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की तारीख 12 सितंबर से बढ़ाकर अब 19 सितंबर कर दी गई है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को मैराथन बैठक की। बैठक में युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि छात्रों की गूंज को किसी सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम की तरह नहीं देखा जाए। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं है, बल्कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद का प्रयास है। पटवारी ने कार्यकर्ताओं से इसे भारत जोड़ो यात्रा के नजरिए से समझने और उसी तरह व्यापक स्तर पर लोगों से जुड़ने की अपील की।

छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर जुटाने होंगे छात्र

पटवारी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को छोटे-छोटे ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर छात्रों और युवाओं से संपर्क किया जाए और उन्हें कार्यक्रम से जोड़ा जाए। कांग्रेस का लक्ष्य बड़ी संख्या में छात्रों को इंदौर लाने का है।

पुणे में 47 हजार आए थे, हमें उससे ज्यादा करना है

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी ने पुणे में हुए कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां करीब 47 हजार लोग जुटे थे। अब इंदौर में कांग्रेस इससे ज्यादा संख्या में छात्रों और युवाओं को जुटाने की कोशिश करेगी। इसके लिए संगठन के अलग-अलग मोर्चों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

अपने वाहनों से इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा

कांग्रेस की कोशिश है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र और युवा अपने खुद के वाहनों से इंदौर पहुंचें। इसके लिए कार्यकर्ताओं के जरिए छोटे-छोटे समूह तैयार किए जाएंगे। कांग्रेस का मानना है कि इससे अलग-अलग क्षेत्रों से युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सकेगी।

Congress marathon meeting ahead of Rahul Gandhi student dialogue in Indore
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस ने सागर में किया बड़ा प्रदर्शन; सीएम धामी के पुतले को फूंका

प्रशासन की अनुमति के बाद तय होगा कार्यक्रम स्थल

कांग्रेस पार्टी ने पहले 12 सितंबर के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम को 19 सितंबर के लिए आगे बढ़ाया गया है। जीतू पटवारी पहले ही कह चुके हैं कि प्रशासन जिस स्थान की अनुमति देगा, कांग्रेस वहीं कार्यक्रम आयोजित करेगी।

50 हजार से ज्यादा युवाओं को जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने इंदौर शहर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक छात्रों और युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी संगठन अब युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस के साथ मिलकर ग्राउंड लेवल पर तैयारियों को गति देने में जुट गया है। कांग्रेस के मुताबिक कार्यक्रम का फोकस शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, परीक्षा में कथित धांधली और महंगी शिक्षा जैसे मुद्दों पर रहेगा। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं को सुनेंगे और उनके अनुभवों को समझने का प्रयास करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com