मुरैना में खेतों के बीच चल रहा था जुए का बड़ा खेल; पुलिस की रेड में 4 लाख कैश और कारें जब्त

Morena Gambling Raid: मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव में पुलिस का बड़ा एक्शन, खेतों में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर मारा छापा। मौके से 4 लाख रुपये नकद और दो स्विफ्ट कारें जब्त।
Rs 4 lakh cash and cars seized during gambling raid in Morena
मुरैना में जुए के बड़े खेल का पर्दाफाश(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Illegal gambling in Morena: मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार सुबह पुलिस ने खेत में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जुआ खेल रहे कई लोग खेतों के रास्ते भाग निकले, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर 10 जुआरियों को पकड़ लिया। मौके से करीब 4 लाख रुपये नकद और दो स्विफ्ट कारें जब्त की गई हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

दिमनी थाना प्रभारी जितेंद्र दौहरे के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ागांव नावली के खेतों में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके के लिए रवाना होकर खेतों की घेराबंदी की। पुलिस जैसे ही जुए के फड़ तक पहुंची, वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक मौके पर दो दर्जन से ज्यादा लोग जुआ खेलते हुए मिले थे।

पुलिस को देखते ही खेतों के रास्ते भागे जुआरी

पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही कई जुआरी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए 10 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान मौके से करीब चार लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा जुआरियों के इस्तेमाल में लाई गईं दो स्विफ्ट कारों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

Rs 4 lakh cash and cars seized during gambling raid in Morena
मध्य प्रदेश पुलिस में SI और सूबेदार के 507 पदों पर निकली भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

दूसरे शहरों से भी पहुंचते थे जुआरी, लाखों के दांव का दावा

स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ागांव नावली के खेतों में चल रहे इस जुए के फड़ पर आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूसरे शहरों से भी लोग पहुंचते थे। ग्रामीणों का दावा है कि यहां एक बार में लाखों रुपये के दांव लगाए जाते थे। दिनभर में करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, करोड़ों रुपये के लेनदेन के इस दावे की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।

जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज, संचालकों की तलाश जारी

मुरैना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 10 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही इस बड़े जुआ फड़ के संचालन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खेत में जुए का यह फड़ कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

Navbharat Live
navbharatlive.com