कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह (सोर्स- नवभारत लाइव)
मुरैना

मुरैना: खाद संकट पर जयवर्धन का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- बिचौलियों के जरिए चल रही सरकार

Jaivardhan Singh Statement: मुरैना पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का भाजपा सरकार पर तीखा हमला! खाद संकट को लेकर बोले- '70% किसान ऑनलाइन व्यवस्था समझ ही नहीं पाए, सरकार बिचौलियों के इशारे पर चल रही।'

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Jaivardhan Singh On Fertilizer Crisis: मुरैना पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में खाद संकट को लेकर सरकार पर किसानों की अनदेखी और बिचौलियों को ताकत देने का आरोप लगाया। वहीं कैलारस शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मिल की जमीन नहीं बेची जानी चाहिए। जयवर्धन सिंह ने सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि यह सरकार न जनता की सुन रही है और न ही विधायकों की।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को मुरैना पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित टाउन हॉल में आयोजित अजाक्स के छात्र सम्मेलन में हिस्सा लिया और मेधावी छात्रों का सम्मान किया। इसके बाद वे कैलारस शुगर मिल को शुरू कराने की मांग को लेकर विधायक पंकज उपाध्याय के अनशन में शामिल हुए।

खाद सकंट को लेकर जयवर्धन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब जयवर्धन सिंह से प्रदेश में चल रहे खाद संकट को लेकर सवाल किया गया तो जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में किसानों को दूर कर बिचौलियों को ताकत दी जा रही है और सरकार बिचौलियों के माध्यम से चल रही है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि मुरैना ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान हैं। सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही। उन्होंने ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले किसानों को ऑनलाइन पंजीयन और टोकन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जो पूरी तरह फेल रही।

"ऑनलाइन व्यवस्था के दौरान 30 प्रतिशत किसान ही पंजीयन कर पाए"

जयवर्धन सिंह ने कहा कि अंबाह के किसान को सबलगढ़ तक खाद लेने के लिए भेजा जा रहा है, जबकि कैलारस के किसानों को सुमावली के टोकन दिए जा रहे हैं। उनके मुताबिक ऑनलाइन व्यवस्था के दौरान करीब 30 प्रतिशत किसान ही पंजीयन कर पाए, जबकि 70 प्रतिशत किसान इस व्यवस्था को समझ ही नहीं पाए। किसानों के आंदोलन के बाद ऑनलाइन व्यवस्था खत्म कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद खाद की समस्या दूर नहीं हुई।

कैलारस शुगर मिल पर भी बोले जयवर्धन

कैलारस शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की मांग का समर्थन करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि मिल को पुनः चालू किया जाना चाहिए और इसकी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं बेची जानी चाहिए। मिल शुरू होगी तो किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन सरकार ने सुनवाई नहीं की। जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि सरकार न जनता की सुन रही है और न ही विधायकों की।

पेपर लीक को लेकर भी जयवर्धन सिंह का सरकार पर निशाना

अजाक्स के छात्र सम्मेलन में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने छात्र-छात्रों से पेपर लीक पर सवाल किया तो एक छात्र आशुतोष सिरोठिया ने पेपर लीक होने के मुद्दे पर सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि सरकार ने पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी निजी हाथों में सौंप रखी है, जिसके कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच जरूरी

1996 में मुझसे हुई थी गलती, नितिन गडकरी ने पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर खोला बड़ा राज

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

कोर्ट से लिस्ट क्यों छुपा रही सरकार? छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, केस वापसी में देरी पर उठाए सवाल

वंदे मातरम् विवाद पर खरगे का पलटवार, बोले- अपराध है तो गांधी, नेहरू और वाजपेयी पर भी केस दर्ज करें