नकली पैकिंग कर पोरसा में बेचे जा रहे थे सरसों के बीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में नकली पैकिंग कर बेचे जा रहे थे सरसों बीज, 14 संदिग्ध पैकेट बरामद; पुलिस ने किया मामला दर्ज

Fake Mustard Seeds Morena: पोरसा में मां कालिका कृषि सेवा केंद्र पर जांच में मिली गड़बड़ी, कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराने कंपनी प्रतिनिधि ने एसपी को दिया आवेदन, अब आईजी से करेंगे मुलाकात।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के पोरसा में पायोनियर कंपनी के सरसों बीज के 14 संदिग्ध पैकेट मिले।

  • सभी पैकेटों पर एक ही लेबल नंबर और पैकिंग की स्याही अलग होने का दावा।

  • कंपनी प्रतिनिधि ने कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी।

Fake Mustard Seeds Sold In Morena Using Counterfeit Packaging: मुरैना जिले के पोरसा में पायोनियर कंपनी के सरसों के बीज की पैकिंग को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने एक कृषि सेवा केंद्र से 14 संदिग्ध पैकेट मिलने का दावा किया है। इन पैकेटों पर एक ही लेबल नंबर अंकित होने और पैकिंग की स्याही अलग होने की बात कही गई है।

मामले में कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस से कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अब कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस अधीक्षक के बाद आईजी से भी शिकायत करने की बात कही है।

कंपनी को मिली थी नकली पैकिंग में बिक्री की शिकायत

जानकारी के अनुसार पायोनियर कंपनी के सरसों के बीज की नकली पैकिंग में बिक्री की शिकायत मिलने पर ट्रू बडी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहक कंपनी कोर्टेवा एग्रीसाइंस सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक प्रेम शर्मा 20 अक्टूबर को पोरसा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बीज विक्रेताओं की दुकानों पर जांच की। इस दौरान जय कालिका मां कृषि सेवा केंद्र से पायोनियर कंपनी के सरसों के 14 संदिग्ध पैकेट मिले।

सभी पैकेटों पर लिखा था एक ही लेबल नंबर

प्रेम शर्मा के मुताबिक, इन सभी पैकेटों पर एक ही लेबल नंबर अंकित था, जबकि कंपनी के असली पैकेटों पर अलग-अलग नंबर होते हैं। इसके अलावा पैकिंग में इस्तेमाल की गई स्याही भी अलग पाई गई। इन गड़बड़ियों के आधार पर पैकेटों को संदिग्ध बताया गया है। इसके बाद प्रेम शर्मा ने पोरसा थाने पहुंचकर संबंधित लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, एसपी को भी दिया गया आवेदन

मुरैना पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किए जाने पर प्रेम शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को उन्होंने कृषि विभाग की टीम के साथ पोरसा में सात से आठ अन्य बीज विक्रेताओं की दुकानों पर भी सर्चिंग की। प्रेम शर्मा का कहना है कि उनकी शिकायत बीज की गुणवत्ता को लेकर नहीं, बल्कि कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर है। उनका आरोप है कि पुलिस कृषि विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कह रही है।

प्रेम शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब वह आईजी से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पोरसा में जब्त किए गए बीज के समान लेबल नंबर वाले पैकेट देवास में भी मिले हैं। फिलहाल, बीज की पैकिंग को लेकर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें